Hazaribagh : हजारीबाग वन भूमि घोटाला में भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद भी आरोपी बनाये गये हैं. यह पहली बार है, जब एसीबी ने झारखंड में किसी जमीन घोटाला मामले में भाजपा विधायक को आरोपी बनाया है.
Read More-चक्रवात मोन्था का कहर! कई ट्रेनें और फ्लाइट्स ठप, झारखंड में भी असर
जमीन की रजिस्ट्री में उन्होंने बतौर गवाह अपने हस्ताक्षर किये थे
एसीबी ने जांच में पाया है कि घोटाले से जुड़ी जमीन की रजिस्ट्री में उन्होंने बतौर गवाह अपने हस्ताक्षर किये थे. जमीन की रजिस्ट्री विनय सिंह और उनकी पत्नी के नाम पर 2010 में हजारीबाग रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी.
वन भूमि का निजी लोगों के नाम पर रजिस्ट्री कराने में एसीबी ने गवाह के रूप में भाजपा विधायक की भूमिका को संदिग्ध माना है. इसी आधार पर वर्तमान विधायक प्रदीप प्रसाद आरोपी बनाये गये हैं.
साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी एसीबी
अब एसीबी की टीम मामले में भाजपा विधायक की भूमिका की जानकारी लेने के लिए साक्ष्य इकट्ठा कर रही है. एसीबी को जानकारी मिली है कि संबंधित जमीन प्रदीप प्रसाद के नाम पर भी खरीदी गयी है.
Read More-Breaking News : हर घर से एक को सरकारी नौकरी, फ्री बिजली और ₹2500 महीना-महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी
बता दें इस मामले में एसीबी अभी तक नेक्सजेन शोरूम के संचालक विनय सिंह, जमीन कारोबारी विजय सिंह और तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.







