Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह ट्रिपल मर्डर की घटना तालझारी थाना क्षेत्र के दूधकोल गांव की है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, आरोपी बज्जल हेंब्रम ने पहले नोहा बेसरा की हत्या की, फिर उसकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नाथानिएल हांसदा को भी मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी खुद तालझारी थाना में जाकर सरेंडर कर दिया।
Read More: जमशेदपुर में शूटआउट! अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, युवक गंभीर
हत्या की वजह: जमीन विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना की वजह पारिवारिक जमीन विवाद है। आरोपी और मृतक आपस में रिश्तेदार और पड़ोसी भी थे। यह विवाद लंबे समय से चल रहा था, जो इस खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया।
कैसे हुआ खुलासा?
घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल डीएसपी विमलेश कुमार त्रिपाठी और थाना प्रभारी नीतीश कुमार पांडे घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस को तीनों शव अलग-अलग स्थानों पर मिले —
- एक शव आंगन में,
- दूसरा घर के अंदर,
- और तीसरा गांव की सड़क पर पड़ा था।
घटना के बाद दूधकोल गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
पुलिस का बयान
साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि
- आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है,
- हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर लिया गया है,
- और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








