Koderma: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा महेशपुर-सतगावां मुख्य मार्ग पर बेहराडीह के पास हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।
बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त, युवक गंभीर रुप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार, बस सतगावां से तिलैया की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार डोमचांच से बेहराडीह की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बेहराडीह के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
Read More- झामुमो MLA निरल पूर्ति चुने गए 2026 के उत्कृष्ट विधायक, 22 नवंबर को होगा सम्मान
ग्रामीणों ने बस को रोका, पुलिस ने छुड़ाया
घायल की पहचान बेहराडीह निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। वह भागीरथ मेहता का पुत्र बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
Read More- रांची के बरियातू से मोरहाबादी तक एसीबी की दबिश, जमीन घोटाले की जांच तेज
इधर, दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को मौके पर रोक लिया। सूचना मिलने पर डोमचांच थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









