शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक्शन मोड में, बुंडू हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे अस्पताल

नवम्बर 1, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक्शन मोड में, बुंडू हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे अस्पताल
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार को रांची के बुंडू में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने स्वयं पहुंचे। उन्होंने मरीजों से मुलाकात की, चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली और घायलों के बेहतर इलाज की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की।

Table of Contents

Toggle
  • परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा
  • RIMS निदेशक और सुपरिंटेंडेंट को कड़ी फटकार
  • डॉ. अंसारी ने दो टूक कहा…
  • “मैं आपका गार्जियन हूँ ….”

परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा

डॉ. अंसारी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को ₹1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने घायलों को अपने व्यक्तिगत स्तर से आर्थिक मदद भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि “दुर्घटना में मारे गए परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी।”

इसके बाद मंत्री रिम्स (RIMS) पहुंचे और ब्लड बैंक समेत विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी।

Read more- पलामू में दिनदहाड़े गोलीबारी! युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

RIMS निदेशक और सुपरिंटेंडेंट को कड़ी फटकार

निरीक्षण के दौरान डॉ. अंसारी ने RIMS निदेशक और सुपरिंटेंडेंट को कड़ी फटकार लगाई और कहा की आपको बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इसलिए परिणाम भी बड़े चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो चाहिए — संसाधन, उपकरण, सब मैं उपलब्ध करा रहा हूँ, लेकिन बदले में चाहिए सकारात्मक नतीजे। विभाग बहुत संवेदनशील है — किसी को भी ऐसा मौका मत दो जिससे स्वास्थ्य विभाग की साख पर सवाल उठे।”

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी वार्डों का नियमित निरीक्षण हो। मरीजों की शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाए।दवा आपूर्ति और सप्लाई चेन में किसी भी गड़बड़ी को सख्ती से रोका जाए।

डॉ. अंसारी ने दो टूक कहा…

डॉ. अंसारी ने दो टूक कहा की “अस्पताल जनता की सेवा के लिए हैं, अधिकारियों के आरामगाह नहीं।”

मंत्री ने कहा कि कुछ निजी अस्पताल 4–5 लाख रुपये तक का खर्च वसूलने के बाद मरीज को RIMS भेज देते हैं, जो गंभीर अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी की “ऐसे अस्पतालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। नियमावली और निगरानी तंत्र तैयार किया जा रहा है। कोई भी मरीज पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा।”

Read more- रांची शराब घोटाले में नया खुलासा: फर्जी कंपनी के ज़रिए सफेद किया गया काला धन

डॉ. अंसारी ने घोषणा की कि सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में नवीनतम हाई-टेक उपकरणों की तत्काल खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे Diagnosis और उपचार दोनों में गति और गुणवत्ता आएगी। उन्होंने कहा की “झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और विश्वसनीय बनाना मेरा संकल्प है।”

चाईबासा में घटी घटना को लेकर मंत्री ने कहा कि पूरी जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। प्रारंभिक संकेतों में राजनीतिक साजिश की बू भी मिली है, जिसकी गहन जांच कराई जा रही है।

“जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। प्रारंभिक एक्शन पर्याप्त नहीं। यदि किसी ने साजिश रची है, तो उसे भी छोड़ा नहीं जाएगा,” मंत्री ने दृढ़ स्वर में कहा।

“मैं आपका गार्जियन हूँ ….”

मंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा की “आप ईमानदारी और निष्ठा से काम करें। किसी के दबाव में न आएं। मैं आपका गार्जियन हूँ — आपके पीछे स्वास्थ्य विभाग और मैं पूरी मजबूती से खड़ा हूँ।”

RIMS में उपस्थित सैकड़ों मरीजों और परिजनों ने कहा कि मंत्री के निरीक्षण से अस्पताल की व्यवस्था में सुधार आया है, दवाइयाँ अब समय पर मिल रही हैं और सेवा बेहतर हुई है।

लोगों ने मंत्री से हर 15 दिन में निरीक्षण जारी रखने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने कहा की “मरीजों का इलाज सुरक्षित और पारदर्शी होगा, डॉक्टरों का मनोबल ऊँचा रहेगा — यही मेरा संकल्प है।”

डॉ. इरफान अंसारी का यह दौरा न सिर्फ़ एक औपचारिकता थी बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नए सिरे से दिशा देने की ठोस पहल साबित हुआ। मंत्री के शब्दों में “सेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही — यही झारखंड की नई स्वास्थ्य नीति की पहचान बनेगी।”

Related Posts

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी
रांची Ranchi

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

जुलाई 17, 2026
रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के साथ पारंपरिक लकड़ी के जगन्नाथ रथ का निर्माण करते हुए लोहरा परिवार के कारीगरों का दृश्य, जो 300 वर्षों से अधिक पुरानी रथ निर्माण परंपरा को दर्शाता है।
धर्म-अध्याय

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

जुलाई 17, 2026
Jharkhand Police's high-tech mission
झारखंड Jharkhand News

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

जुलाई 17, 2026
Next Post
एक हफ्ते बाद श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए कैसी है हालत

एक हफ्ते बाद श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए कैसी है हालत

धनबाद: 45 दिन बंद रहेगा बरमसिया ओवरब्रिज, 5 नवंबर से शुरू होगी मरम्मती - जानें वैकल्पिक रास्ते

धनबाद: 45 दिन बंद रहेगा बरमसिया ओवरब्रिज, 5 नवंबर से शुरू होगी मरम्मती - जानें वैकल्पिक रास्ते

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

जुलाई 17, 2026

फर्जी बैंक गारंटी और 55 करोड़ रुपये के भुगतान पर घमासान-बाबूलाल ने सीएम से की न्यायिक जांच की मांग

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra