Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान संगठन एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।
इरफान अंसारी ने कहा कि खड़गे ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए जनता की सेवा इसी समर्पण के साथ जारी रखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के विकास के लिए मिलकर काम करने का संदेश भी दिया।
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा RIMS-2
बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने एशिया के सबसे बड़े प्रस्तावित RIMS-2 अस्पताल की परियोजना की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा। इसके बनने से लोगों को विश्वस्तरीय इलाज अपने ही राज्य में मिल सकेगा और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम होगी।
Read More- खूंटी में डबल मर्डर, युवक-युवती का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
इरफान अंसारी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के लिए लगातार प्रेरित करता है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में झारखंड का स्वास्थ्य क्षेत्र और अधिक मजबूत होगा।
Read More- कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









