Lifestyle News: रांची का अनुराग हर सुबह जिम जाता था। शरीर गठीला था, फिटनेस पर सब तारीफ करते थे। न स्मोकिंग, न ड्रिंकिंग। फिर भी ऑफिस के एक दिन, अचानक उसकी आंखें घूमीं और वह ज़मीन पर गिर पड़ा। बाद में पता चला – माइल्ड हार्ट अटैक हुआ है।
डॉक्टर्स भी हैरान थे, लेकिन जब उसकी लाइफस्टाइल की जांच की गई तो जवाब साफ़ था:
- नींद सिर्फ 4–5 घंटे
- भारी मेंटल स्ट्रेस (कॉर्पोरेट जॉब)
- कभी टाइम पे खाना नहीं, कभी भूखे रहना
- प्री-हाइपरटेंशन के लक्षण जिन्हें उसने नज़रअंदाज़ किया
फिट दिखना = हेल्दी होना?
आजकल की सबसे बड़ी गलतफहमी यही है। सिक्स पैक एब्स, प्रोटीन डाइट, और सोशल मीडिया फिटनेस नहीं बताते कि आपका दिल ठीक है या नहीं।
डॉक्टर्स क्या कहते हैं?
“25 की उम्र में स्ट्रेस, नींद की कमी और हाई BP अब हार्ट अटैक की बड़ी वजह बन चुके हैं। हर युवा को साल में एक बार ECG और BP टेस्ट कराना ही चाहिए।” – डॉ. आर. मिश्रा, कार्डियोलॉजिस्ट
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









