Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

HEC बंद होने की कगार पर! संसद में उठी मांग, तिरुचि सिवा का बड़ा वादा

हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HEC), हटिया, रांची के भविष्य को लेकर गंभीर संकट के बीच आज कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद एवं संसद की औद्योगिक मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष तिरुचि सिवा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिला।

July 2, 2025
in झारखंड
A A
HEC on the verge of closure! Demand raised in Parliament, Tiruchi Siva's big promise

HEC on the verge of closure! Demand raised in Parliament, Tiruchi Siva's big promise

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HEC), हटिया, रांची के भविष्य को लेकर गंभीर संकट के बीच आज कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद एवं संसद की औद्योगिक मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष तिरुचि सिवा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने HEC के शीघ्र पुनरुद्धार की मांग करते हुए उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में HEC की बिगड़ती वित्तीय स्थिति, बंद पड़ी बैंक गारंटी सुविधा और पिछले 25 महीनों से लंबित वेतन भुगतान जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी पूरी तरह बंद हो सकती है।

प्रमुख मांगें:

  1. HEC के लिए तत्काल पुनरुद्धार पैकेज की घोषणा की जाए।
  2. वर्ष 2017 से बंद पड़ी बैंक गारंटी सुविधा बहाल की जाए ताकि कंपनी को नई परियोजनाएं मिल सकें।
  3. अगर स्वतंत्र पुनरुद्धार संभव नहीं है, तो HEC का विलय BHEL या अन्य उपयुक्त सार्वजनिक उपक्रम से किया जाए।
  4. 25 महीनों से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे – HEC वर्कर्स यूनियन के महासचिव प्रकाश कुमार, वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शनि सिंह, हटिया मजदूर लोक मंच के सचिव बिमल महली और जनता मजदूर यूनियन के महासचिव एस.जे. मुखर्जी।

तिरुचि सिवा का आश्वासन:

तिरुचि सिवा ने ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि वह इस गंभीर मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाएंगे और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित मंत्रालयों तथा बैंकों से बातचीत करेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “HEC को किसी भी सूरत में डूबने नहीं दिया जाएगा।” साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से संवाद कर HEC के पुनरुद्धार के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया।

नेताओं का संयुक्त बयान:

मुलाकात के बाद ट्रेड यूनियन नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि अब समय आ गया है जब केंद्र सरकार decisive यानी निर्णायक भूमिका निभाए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे HEC को पुनर्जीवित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

 

Related Posts

West Singhbhum Chakradharpur-Porahat forest Encounter between security forces and Naxals
Breaking News

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

May 19, 2026
The Supreme Court's order is unreflected in Ranchi; the shelter home plan remains in limbo, and stray dogs continue to terrorize.
झारखंड

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

May 19, 2026
Minister Irfan Ansari met Rahul Gandhi
झारखंड

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

May 19, 2026
Next Post
The way is clear for the reinstatement of 26 thousand teachers! JSSC made a big disclosure in the High Court

26 हजार शिक्षक बहाली का रास्ता साफ! हाईकोर्ट में JSSC ने किया बड़ा खुलासा

देशभर में 3.5 करोड़ नई नौकरियों का रास्ता खुलेगा, केंद्र सरकार ने ‘इएलआई योजना’ को दी मंजूरी

पहली नौकरी पर मिलेंगे 15 हज़ार रुपय, देशभर में 3.5 करोड़ नई नौकरियों का रास्ता खुलेगा, केंद्र सरकार ने ‘इएलआई योजना’ को दी मंजूरी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

West Singhbhum Chakradharpur-Porahat forest Encounter between security forces and Naxals

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

May 19, 2026

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

Bread Price Hike: महंगाई का झटका, ब्रेड के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब क्या हैं नई कीमतें

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

Dhanbad के धनसार में फ्रिज के अंदर छुपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra