Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिले में आज सुबह करीब 4:30 बजे बड़ा हादसा हो गया. जहां सतगांवां थाना क्षेत्र के अंगार मोड़ के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस नियंत्रित होकर पलट गई. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई. बता दें, हादसे में कुल 11 लोग घायल हो गए. जिनमें तीन यात्री की हालत गंभीर है.
तीखा गुमाव होने के कारण अनियंत्रित हुई बस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, बस तेज रफ्तार में थी और अंगार मोड़ पर तीखा गुमाव होने के कारण अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई.
Read more- जयपुर के अस्पताल में आग का तांडव, ICU में फंसे 8 मरीजों की मौत
घायलों में सचिन कुमार (18), रानी देवी (41), ब्रह्मदेव यादव (62), अंकित कुमार (20), रामस्वरूप यादव (55), काजल कुमारी (18), रिया कुमारी (17), दीपक कुमार (19), राहुल प्रियदर्शी (25), राजेश कुमार (24), ललिता कुमारी (29) शामिल हैं.
SI अरविंद सिंह भी हुए घायल
इनमें कई छात्र हैं, जो हजारीबाग और रांची जैसे शहरों में पढ़ाई के लिए यात्रा कर रहे थे. इस दौरान सतगांवां थाना के SI अरविंद सिंह भी बस में सवार थे. वे ट्रेनिंग के लिए कोडरमा जा रहे थे. वो भी इस हादसे का शिकार हो गए है. लेकिन, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरु कर दिया गया. सभी घायल कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती है.
Read more- बिहार चुनाव 2025: आज बजेगा बिगुल! चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा तारीखों का ऐलान












