Rashifal: 28 नवंबर 2025 को कई राशि के जातकों को अच्छी खबर मिलेगी, कई राशि वालों के लिए दिन थोड़ा परेशान करने वाला होगा। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे-
मेष राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना आवश्यक है. पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा और घर की साफ-सफाई एवं व्यवस्था पर ध्यान देंगे.
वृषभ राशि
कोई शुभ समाचार मिल सकता है. लाभ और मुनाफे से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. लंबे समय के निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है. संतान की धार्मिक रुचि देखकर मन प्रसन्न होगा. आस-पड़ोस में किसी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें.
मिथुन राशि
आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी. दोपहर बाद शुभ समाचार मिल सकता है. प्रतियोगिता और शिक्षा क्षेत्र में भाग्य साथ देगा. भाईयों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में अधिकारियों का प्रोत्साहन प्राप्त होगा.
कर्क राशि
कारोबार में जोखिम लेने से बचें. पारिवारिक विवाद समाप्त होकर वातावरण मधुर बनेगा. शाम को दोस्तों के साथ पार्टी या आनंद के पल बिता सकते हैं. धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी.
सिंह राशि
भाग्य से अधिक मेहनत आपको लाभ दिलाएगी. परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
कन्या राशि
काम और व्यापार में ईमानदारी से किया गया प्रयास सफलता लाएगा. जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में लाभ देगा. वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
Read More: Bigg Boss 19 में बवाल! टिकट टू फिनाले टास्क में हिंसा, अशनूर कौर हो सकती है घर से बेघर!
तुला राशि
जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. घर के बड़ों का स्नेह और आर्थिक लाभ मिलेगा. किसी जरूरी कारण से जीवनसाथी के साथ शॉपिंग जाने का संयोग बनेगा.
वृश्चिक राशि
आज का दिन अवसर लेकर आया है. परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा. वस्त्र और भवन निर्माण संबंधी कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा. प्रेम संबंधों में भाग्य साथ देगा और प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है.
धनु राशि
ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में आज का प्रयास सफल होगा, हालांकि कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आएंगे. छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.
मकर राशि
आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है. आप रिलैक्स रहते हुए अपने काम करेंगे. परिवार और बच्चों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. भाइयों से सहयोग मिलेगा. धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है.
कुंभ राशि
घर के लिए सुख-साधनों की खरीदारी कर सकते हैं. पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग मिलेगा. कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा, खासकर किराना व्यापारियों को. छात्रों को गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा.
मीन राशि
आज मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा. किसी भी विवाद से दूर रहें. रुका हुआ काम मित्र की सहायता से पूरा हो सकता है. बीमार लोगों की सेहत में सुधार आएगा.













