Bigg Boss: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का फिनाले नज़दीक है और घर में बचे 8 कंटेस्टेंट्स जीत की ट्रॉफी हासिल करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच घर में ऐसा बवाल मच गया है, जिससे सोशल मीडिया पर एक कंटेस्टेंट के एविक्शन (Eviction) की जोरदार मांग उठने लगी है।
टिकट टू फिनाले टास्क में हुआ बड़ा बवाल
बिग बॉस हाउस में टिकट टू फिनाले की रेस शुरू हो चुकी है। इस रेस में चार कंटेस्टेंट्स शामिल थे —
फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अशनूर कौर।
टास्क के दौरान माहौल उस समय बिगड़ गया जब अशनूर कौर टास्क हारने पर गुस्से में लकड़ी का तख्ता उठाकर तान्या मित्तल को हिट कर देती हैं।
अशनूर का दावा है कि यह गलती से हुआ, लेकिन घर में और बाहर सोशल मीडिया पर इसे वॉयलेंस बताया जा रहा है।
This was unintentional #AshnoorKaur #TanyaMittal pic.twitter.com/JuRQ7Anrb8
— The Khabri (@TheKhabriTweets) November 27, 2025
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
घर में जमकर हुआ हंगामा
इस घटना के बाद अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच जोरदार बहस हुई।
तान्या ने कहा कि—
- “पूरा देश उसकी असलीयत देख रहा है।”
- “अशनूर को अपनी गलती का एहसास तक नहीं है।”
वहीं सोशल मीडिया पर #EvictAshnoor ट्रेंड होने लगा है।
I never liked #AshnoorKaur.. & I was right about her. She acted like a dignified human being (obviously PR-trained) but in reality she is cunning & evil
And I know, her so-called STRONG PR will even justify physical violence 🤡#TanyaMittal #BiggBoss19
pic.twitter.com/2PZl7kWNfM— 𝓒𝓻𝔂𝓼𝓽𝓪𝓵 🔮 (@crisiscrystall) November 26, 2025
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
यूजर्स का कहना है कि बिग बॉस के नियमों में वॉयलेंस सख्त मना है, इसलिए अशनूर को तुरंत बाहर किया जाना चाहिए।
एक यूज़र ने लिखा:
“अशनूर को अभी शो से निकालो। तान्या को मारने के बाद उसका एक्सप्रेशन देखो… कोई पछतावा नहीं! शर्म आनी चाहिए।”
दूसरे ने टिप्पणी की:
“अगर यही हरकत तान्या करती तो टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स उसके खिलाफ होते। अशनूर ने सच में मारा और उसे कोई गिल्ट नहीं है।”
अशनूर कौर के लिए मुसीबतें बढ़ीं
फैंस उनका व्यवहार जानबूझकर किया गया हिंसक एक्ट मान रहे हैं। अब सभी की नज़र इस बात पर है कि बिग बॉस इस घटना पर क्या सख्त फैसला लेता है और क्या अशनूर को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









