Rashifal: 6 अक्टूबर 2025 का दिन मेष,वृषभ, मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा होगा। वहीं कई राशियों के लिए दिन रहेगा बढ़िया। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।
मेष राशि
आज मेष राशि के जातक परिवार की जरूरतों और समस्याओं पर पूरा फोकस करेंगे. परिवार को आज समय भी देंगे. पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा. धन संपत्ति से संबंधित कोई अच्छी डील हो सकती है, जिससे धन लाभ होगा.
वृषभ राशि
दांपत्य जीवन में आज वृषभ राशि के जातक उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं लेकिन बावजूद इसके मन में प्रसन्नता रहेगी. लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा. आप रचनात्मक होंगे, प्यार के मामले में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं. स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें.
मिथुन राशि
मानसिक तनाव के कारण आज मिथुन राशि वालों को निर्णय लेने में कठिनाई होगी. दांपत्य जीवन में प्यार के साथ तकरार भी होती रहेगी. लेकिन लव लाइफ के मामले में दिन उत्साहवर्धक रहेगा.
कर्क राशि
प्रेम के मामले में प्रसन्नता मिलेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा. आपको यात्रा का अवसर मिल सकता है. शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा. आमदनी की तुलना में खर्च अधिक रहेंगे.
सिंह राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. कोई चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शिक्षा में रुकावट आ सकती है. संतान के प्रति चिंता रहेगी. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा.
कन्या राशि
पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है, लेकिन दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों में परिवार का विरोध हो सकता है. शाम को परिवार के लिए पार्टी या उत्सव का आयोजन हो सकता है.
तुला राशि
किसी जरूरी काम में रुकावट आने से मन परेशान रहेगा. ससुराल पक्ष से मिलने का अवसर मिलेगा, लेकिन मतभेद हो सकते हैं. अचानक धन लाभ के योग हैं. कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद हो सकता है. पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा.
वृश्चिक राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. धन लाभ होगा, लेकिन शाम खर्चीली हो सकती है. खान-पान में संयम रखें.
धनु राशि
विरोधियों से घिरे रहेंगे लेकिन साहस से आप उन पर भारी पड़ेंगे. खर्च बढ़ेगा जिससे मन उदास रहेगा. पुराना कर्ज चुका पाएंगे. स्वास्थ्य डांवाडोल रहेगा. करियर में सफलता मिलेगी.
मकर राशि
आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे. विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. आय में वृद्धि होगी. नौकरी बदलने का प्रयास सफल हो सकता है. पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा.
कुंभ राशि
मनोकामना पूरी होगी. दिन का अधिकांश समय घरेलू कार्यों में बीतेगा. शाम आनंदमय रहेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य में उदर संबंधी परेशानी हो सकती है.
मीन राशि
साहस और पराक्रम बढ़ेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. पिता से संबंध बेहतर होंगे.










