Lohardaga : लोहरदगा जिले में एक भयानक सड़क हादसा घटी है जहां दो बाइक की भयंकर टक्कर हो गई। घटना में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रांची से इलाज कराकर वापस घर लौटने के दौरान घटना
पूरा मामला भंडरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की बताई जा रही है। मृतकों में मिजान अंसारी, मुकेश उरांव प्रकाश उरांव शामिल है वहीं इरफान अंसारी, गोविंदा उरांव गंभीर रुप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मिजान अंसारी राजधानी रांची से बीमारी का इलाज कराकर वापस अपने घर लोहरदगा लौट रहा था। उसके साथ में उसका दोस्त भी पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान कुंदो मैदान के पास मिजान की बाइक की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
मौके पर ही तीन युवकों की मौत, दो रिम्स रेफर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। घटना में मौके पर ही तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टामर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया वहीं दोनों घायलों को इललाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।







