Dhanbad: केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार रात एक पारिवारिक विवाद हत्याकांड में बदल गया। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान चचेरे भाई ने अपनी बहन पर गोली चला दी।
घटना रात करीब 10 बजे हुई। गोली लगने से संगीता कुमारी के दाहिने जांघ में गंभीर चोट आई। परिजनों ने तुरंत उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह झगड़ा परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद कहासुनी बढ़ी और पुरुष भी इसमें शामिल हो गए। इसी दौरान दीनदयाल कुमार ने पिस्तौल निकालकर चार राउंड फायरिंग की। गोली संगीता की जांघ में लगी। घायल संगीता ने बताया कि वह झगड़ा छुड़ाने गई थी, तभी उसके चचेरे भाई ने उस पर गोली चला दी।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घायल संगीता कुमारी ने कहा: “मैं सिर्फ झगड़ा रोकने गई थी, लेकिन मेरे चचेरे भाई ने मुझे गोली मार दी। घटना के दौरान तीन से चार राउंड गोली चली।”

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









