Gumla : गुमला जिले में खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां दो युवको की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान शिवदत्त मांझी और अनुज मांझी के रुप में हुई है। घायलों में कई लोग गंभीर बताए जा रहे हैं जिनको रिम्स रेफर कर दिया गया है।
राम रेखा धाम मेले से लौटने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवक सिमडेगा में आयोजित राम रेखा धाम मेले से लौट रहे थे। इसी दौरान गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पोकला बाजार के पास उनकी तेज रफ्तार कार टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर दो युवकों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए।
कई घायलो की स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर
तेज आवाज के बाद घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को कार से बाहर निकाला। मौके पर दो युवकों की मौत हो चुकी थी जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
वहीं घटना में घायल लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां कई लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सुनील कुमार, अमित महतो, रंजीत महतो, चंद्रू राम औऱ प्रभाष कुमार शामिल है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








