Ahmedabad Plane crash update: अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में मरने वालों की संख्या 242 से बढ़ कर 275 हो गई है. जानकारी के अनुसार जब प्लेन क्रैश हुआ तो जिस बिल्डिंग में हुआ उसमे उस वक़्त काफी सारे मेडिकल के छात्र और डॉक्टर्स मेस में खाना खा रहे थे और क्रैश होने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए. उसके बाद अब खबर आ रही की उनमे से आधे से ज्यादा डॉ. की मृत्यु हो गई ई.
ईमारत के छत पर मिला ब्लैक बॉक्स
इस दुर्घटना के बाद गुजरात के ATS ने जहां पर एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ वहा पर छान बिन करना शुरू किया. बता दें की AAIB और NTSB की टीम भी दुर्घटनाग्रस्त इलाके में छान बिन कर रही है, और वो विमान के मलबे में से डिजिटल विडियो रिकॉर्डर को ढूँढने में सफल रहे. उसके बाद उन्होंने ब्लैक बॉक्स को भी बरामद कर लिया है. उन्होंने बताया की ये ब्लैक बॉक्स इमारत के छत पर मिला जहां पर विमान जाकर टकराया.
क्या होता है ब्लैक बॉक्स
एविएशन एक्सपर्ट सुभाष गोयल ने बताया की अभी जो सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है वो ब्लैक बॉक्स का नहीं है, उन्होंने बताया की ब्लैक बॉक्स को इस तरीके से बनाया जाता है की वो ब्लास्ट में या पानी में कही पर भी जल्दी ख़राब न हो सके. उन्होंने बताया की कॉकपिट में जो बातें होती है वो सब इसमें रिकॉर्ड हो जाती है तो क्रैश से पहले पायलट ने और को-पायलट ने जो भी बाटी की होंगी या उनके बिच जो संवाद हुआ होगा सब पता चल जायेगा. ब्लैक बॉक्स का ठीक होना हमारे लिए बहुत ज़रूरी है वहां की स्तिथि जान्ने के लिए.
ब्लैक बॉक्स में दो मुख्य उपकरण होते है जो काफी एहेम होते है. एक कॉकपिट वोइस रिकॉर्डर और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर , ये हर फ्लाइट में होता है और कॉकपिट की बातों को रिकॉर्ड करता है. तो, ये अंतिम मौका है जिसे हादसे की वजह मालूम की जा सकती है.













