Ranchi : राजधानी रांची के कांके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति शिबू कच्छप को गिरफ्तार कर लिया।
Read More-‘डायन’ के शक में खून की होली! बुजुर्ग महिला की पुलिया के पास मिली लाश
कुछ महीनों से अक्सर दोनों के बीच होता था झगड़ा
पूरा मामला गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिरगोंदा स्थित लोहरा कोचा का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक शिबू और राहिल की 2011 में पूरे रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था।
इसी दौरान शुक्रवार देर रात दोनों के बीच फिर से किसी बात को लेकर झगड़ा शुरु हो गया। इसी बीच गुस्से में आकर शिबू ने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। बताया जा रहा है कि शिबू को पत्नी के चरित्र पर शक था इसी बात को लेकर दोनोेें के बीच कई बार झगड़ा होता था।
Read More-कोलकाता लौट रहे परिवार पर टूटा कहर! ट्रक और कार में भयंकर टक्कर, एक की दर्दनाक मौत दो घायल
पति को पत्नी पर था शक
हत्या के बाद शिबू कुछ देर तक अपनी बस्ती में ही छिपा रहा। सुबह जब घटना की जानकारी लोगों को हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर गोंदा थाना पुलिस और सदर डीएसपी संजीव बेसरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कुछ ही घंटो में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पूछताछ जारी है।












