Tuesday, March 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

IICM श्रमिक संघ की बैठक में प्रबंधन के रवैये पर गहरा आक्रोश, अजय राय ने कहा— “कर्मियों के साथ हो रहा…”

October 22, 2025
in झारखंड
A A
IICM श्रमिक संघ की बैठक में प्रबंधन के रवैये पर गहरा आक्रोश, अजय राय ने कहा— "कर्मियों के साथ हो रहा..."
Share on FacebookShare on Twitter

 Ranchi News: रांची में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोल मैनेजमेंट (आईआईसीएम) श्रमिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्थान के कर्मचारियों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। विशेष रूप से पिछले दिनों प्रबंधन द्वारा किए गए दो महीने के शॉर्ट टेंडर का मामला बैठक का प्रमुख विषय रहा, जिसके तहत काम तो कर्मचारियों से लिया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इस मुद्दे पर उपस्थित सभी सदस्यों ने तीव्र असंतोष प्रकट किया और इसे कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय बताया।

बैठक में यह भी बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद आईआईसीएम प्रबंधन ने अब तक कर्मियों के रेगुलराइजेशन (स्थायीकरण) की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यह स्थिति न केवल न्यायिक आदेशों की अवहेलना है, बल्कि इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है।

Read more- चाईबासा में बड़ा हादसा– घर लौटते वक्त ई-रिक्शा पलटी, मासूम की गई जान

Related Post

Jharkhand weather update: Temperature may break records on March 3, know the condition of your city

Jharkhand weather update: 3 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ सकता है तापमान, जानें आपके शहर का हाल

March 3, 2026
Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

March 2, 2026
Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

March 2, 2026
Newly elected mayors and chairpersons met Chief Minister Hemant Soren and discussed development.

मुख्यमंत्री Hemant Soren से नवनिर्वाचित मेयर और अध्यक्षों की मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा

March 2, 2026

“आईआईसीएम प्रबंधन का रवैया पूरी तरह तुगलकशाही…”

संघ के अध्यक्ष अजय राय ने इस अवसर पर कहा कि “आईआईसीएम प्रबंधन का रवैया पूरी तरह तुगलकशाही और मनमाना होता जा रहा है। रेगुलराइजेशन तो दूर, अभी तक कर्मचारियों को उनका कोल वेज (Coal Wage) तक नहीं दिया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।” उन्होंने आगे कहा कि “संस्थान के कर्मियों ने हमेशा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम किया है, लेकिन प्रबंधन उनकी मेहनत और अधिकारों की अनदेखी कर रहा है। अगर जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो संघ व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा।”

“कर्मचारियों का शोषण अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि अगर जल्द ही बकाया भुगतान, कोल वेज और रेगुलराइजेशन की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई, तो संघ इस मामले को उच्च स्तर तक ले जाएगा और आवश्यक होने पर श्रम विभाग एवं न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया जाएगा।

संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का शोषण अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा गया कि वे तुरंत कर्मियों के हित में ठोस पहल करें, अन्यथा संघ चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि आईआईसीएम के श्रमिकों के हक की लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाया जाएगा।

Read more- गोवर्धन पूजा में भूल से भी ना करें ये एक गलती, वरना रूठ सकती हैं लक्ष्मी माता!

इस बैठक के माध्यम से आईआईसीएम श्रमिक संघ ने एक बार फिर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपने सदस्यों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार है।

आज की बैठक में मनोज कुमार सिंह रमेश साहू ,इस्लाम खान ,वीर बहादुर सिंह ,आलोक झा,अक्षय बेहरा, प्रीत यादव,उत्तम कुमार, मकदली कुजूर,राजेश तिर्की ,मदीना खातून,ज्योति खलखो,निर्मला किस्पोट्टा, शशि देवी,अनीता तिग्गा,अनुपमा साहू,पूनम तिर्की,राहिल कुजूर,लखी लिंडा,शिला बंडो सहित अन्य शामिल हुए।

Related Posts

Jharkhand weather update: Temperature may break records on March 3, know the condition of your city
झारखंड

Jharkhand weather update: 3 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ सकता है तापमान, जानें आपके शहर का हाल

March 3, 2026
Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात
झारखंड

Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

March 2, 2026
Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा
झारखंड

Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

March 2, 2026
Next Post
हीरापुर में कोर्ट आदेश पर दुकानों को सील करने पहुंची टीम को विरोध का सामना, छठ पर्व का हवाला देकर दुकानदारों ने मांगी मोहलत

छठ से पहले दुकानें सील? हीरापुर में भड़के दुकानदार, जानिए क्यों!

धनबाद में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, ऑफिस में ताला लगाकर फरार हुए शातिर

धनबाद में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, ऑफिस में ताला लगाकर फरार हुए शातिर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand weather update: Temperature may break records on March 3, know the condition of your city

Jharkhand weather update: 3 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ सकता है तापमान, जानें आपके शहर का हाल

March 3, 2026

Aaj Ka Rashifal 03 March 2026: चंद्र ग्रहण का साया, किन राशियों को रहना होगा सावधान और किसे मिलेगा धन लाभ?

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

मुख्यमंत्री Hemant Soren से नवनिर्वाचित मेयर और अध्यक्षों की मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra