Ranchi : आधार से जुड़ी सेवाओं को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नया ‘Aadhaar’ मोबाइल एप लॉन्च कर दिया है। यह नया एप पुराने mAadhaar की जगह लेगा और पूरी तरह फेस रिकग्निशन आधारित सुरक्षा से लैस होगा।
Read More-Big Breaking: 12 नवम्बर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुुहर
UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस नए एप के जरिए लोग अब अपने नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स घर बैठे अपडेट कर सकेंगे। साथ ही, अब ई-आधार को मोबाइल में ही सुरक्षित रखा जा सकेगा, जिससे पेपर कॉपी की जरूरत खत्म हो जाएगी।
नए एप में क्या है खास
- अब यूजर नाम, पता और जन्मतिथि जैसी जानकारी घर बैठे अपडेट कर सकेंगे।
- फेस स्कैन से होगा सिक्योर लॉगिन और ID शेयरिंग।
- ई-आधार हमेशा फोन में कैरी किया जा सकेगा, पेपर कॉपी की जरूरत खत्म।
- मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट-हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में उपलब्ध।
- ऑफलाइन मोड में भी आधार देखा जा सकेगा।
सिक्योरिटी हुई अपग्रेड
एप में फेस स्कैन लॉगिन, सिक्योर ID शेयरिंग, ऑफलाइन एक्सेस और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इससे डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को एक नया स्तर मिलेगा। UIDAI के अनुसार, एप पूरी तरह एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन पर आधारित है, जिससे यूजर की जानकारी किसी थर्ड पार्टी तक नहीं पहुंच सकेगी।
Read More-कफ सिरप न मिला तो काट डाला गला! मतवे गांव में दिल दहला देने वाली वारदात
नया Aadhaar एप अब गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर उपलब्ध है। यूजर्स को पुराने एप से ऑटो-अपडेट का विकल्प भी मिलेगा। डिजिटल इंडिया की दिशा में यह कदम आधार सेवाओं को और आधुनिक बनाने की ओर एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है।
कैसे करें डाउनलोड
प्ले स्टोर या एप स्टोर पर ‘Aadhaar New App’ सर्च करें → आधार नंबर और OTP से लॉगिन करें → फेस स्कैन सेटअप करें → आधार डाउनलोड या शेयर करें।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









