Jharkhand: झारखंड के जामताड़ा जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। मंगलवार को इंडियन बैंक के Customer Service Point (CSP) संचालक अब्दुल मलिक से दिनदहाड़े करीब 97 हजार रुपए की लूट की वारदात सामने आई है। यह घटना नाड़ाडीह इमली पेड़ के पास की है, जहाँ सफेद अपाचे बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूट को अंजाम दिया।
Read More: Big Breaking: 4 जून को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की अहम बैठक
घटना का विवरण:
चेंगाईडीह निवासी अब्दुल मलिक इंडियन बैंक से 82 हजार रुपए निकालकर अपने CSP केंद्र लौट रहे थे। रास्ते में इमली पेड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और पिस्तौल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इतना ही नहीं, मलिक की जेब में रखे 15 हजार रुपए भी लूट लिए गए।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों लुटेरे हेलमेट और मास्क पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश:
वारदात की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण जामताड़ा थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई। लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और CSP संचालकों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
Read More: रांची को चार दशक पुराने जाम से मिलेगी राहत, 19 जून को नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
पुलिस की कार्रवाई:
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल:
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। CSP संचालकों और आम नागरिकों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








