Jharkhand: रांची के लापुंग थाना प्रभारी पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया है। जिसमें थाना प्रभारी समेत एक जवान घायल हो गया है। पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जमीन पर कब्जा करने वाला गिरोह का यह काम है, जिसमें शामिल लोगों ने उग्र भीड़ के रूप में थाना प्रभारी पर हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई है।
झारखंड में रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में लोगों की ओर से जमकर हंगामा किया गया है। इसके साथ ही थाना प्रभारी पर हमला कर दिया। साथ ही कुछ जवानों के साथ मारपीट की गई है। जिसमें कुछ जवान घायल हो गए है। घायल थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव और एक कांस्टेबल को बेहतर इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती किया गया है।
राज अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों को देखने पहुंचे जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जिस तरह बेड़ो की घटना में बाहरी लोग शामिल है। कुछ उसी तरह लापुंग की घटना में बाहरी लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिल रही है। उन्होंने बताया कि एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जमीन पर कब्जा करने के लिए गिरोह की तरह कुछ लोग काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बेड़ो थाना में भी जमीन विवाद को लेकर किया गया था हमला
लापुंग इलाके में एक जमीन विवाद को सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी पर हमला कर दिया गया। इससे पहले भी बीते शनिवार को बेड़ो के महादानी मंदिर के आपस एक जमीन विवाद को लेकर बेड़ो थाने पर सैकड़ों स्थानीय लोगों की ओर से हमला किया गया था। जिसमें थाने परिसर में रखे सामान में तोड़फोड़ की गई थी और कागजात को नुकसान पहुंचाया गया था। इस मामले में 35 नामजद समेत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इसको लेकर जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया है कि बेड़ो थाने में हमले के मामले में शामिल लोगों में कुछ लोग मध्य प्रदेश छिंदवारा के रहने वाले हैं। उनकी इस पूरे मामले में संलिप्तता की बात सामने आई है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








