Palamu : पलामू जिले से दर्दनाक घटना निकलकर सामने आ रही है जहां एक युवक की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सूरज ठाकुर के रुप में हुई है। इस हत्या का आरोप मृतक युवक के पिता पर ही लगा है। हालांकि घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। मौकै पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Read More- पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, भारत-पाक के बीच अब युद्ध…
हत्या के बाद से ही पिता फरार
पूरा मामला पांकी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सूरज अपने पिता के साथ सोया हुआ था पर सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि सूरज का गला काटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से ही पिता फरार है। आशंका जताई जा रही है कि पिता ने ही सूरज की टांगी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पांकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल फरार पिता की तलाशी में जुट गई है।
पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है
परिजनों ने बताया कि सूरज के पिता अमित ठाकुर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ दिनों पहले ही उसकी पत्नी की मौत हो गई तब से ही वह मानसिक रुप से कमजोर है। परिजनों ने आशंका जताई कि अमित ने ही अपने बेटे की टांगी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









