शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

NEET पेपर लीक पर बड़ा फैसला: सिस्टम फेल, अब सेना का सहारा! व्यवस्था पर जनता ने उठाए सवाल

 NEET पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा कदम। भविष्य में नीट प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और ढुलाई की जिम्मेदारी सेना को देने पर विचार। नीट परीक्षा (NEET UG 2026) में सेना की मदद लेने के प्रस्ताव पर जनता और सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से भी तीखी और व्यंग्यात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

मई 29, 2026
in करियर
A A
NEET Paper Leak: Government's Major Move to Prevent Leaks—Army May Now Be Entrusted with the Responsibility of Securing Question Papers

NEET Paper Leak: Government's Major Move to Prevent Leaks—Army May Now Be Entrusted with the Responsibility of Securing Question Papers

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

NEET UG Paper: नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से फुलप्रूफ और सुरक्षित बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भविष्य में होने वाली नीट परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों (Question Papers) को लीक से बचाने और संरक्षण की जिम्मेदारी भारतीय सेना (Indian Army) को सौंपी जा सकती है।

Table of Contents

Toggle
  • रक्षा मंत्री के घर हुई हाई-लेवल बैठक, परीक्षा को सुरक्षित बनाने पर मंथन
    • CBI की रडार पर कोचिंग सेंटर्स; मास्टरमाइंड की हिरासत बढ़ी
    • 21 जून को दोबारा होगी NEET 2026 परीक्षा
    • सोशल मीडिया पर जनता की प्रतिक्रिया (Public Reaction)
        • ये भी देखें: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | ED 2026| Jharkhand Police | | Chanho violence |BJP

इस कदम का मुख्य उद्देश्य परीक्षा की विश्वसनीयता को दोबारा बहाल करना और छात्रों के भविष्य के साथ होने वाले खिलवाड़ को हमेशा के लिए रोकना है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • 12वीं पास युवाओं के लिए अफसर बनने का मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की तारीख
  • TCS Layoff: भारत में छंटनी के बीच UK में 5,000 नौकरियां देगी TCS, AI पर बड़ा दांव
  • GOVT JOB ALERT 2026: India Post GDS में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

रक्षा मंत्री के घर हुई हाई-लेवल बैठक, परीक्षा को सुरक्षित बनाने पर मंथन

नीट परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक बेहद अहम और उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में सरकार के कई बड़े चेहरे और अधिकारी शामिल हुए जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और CBSE और NTA के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में छात्रों की परेशानियों को दूर करने, परीक्षा प्रक्रिया को अभेद्य (Fullproof) बनाने और भविष्य में किसी भी स्तर पर पेपर लीक या गड़बड़ी को रोकने के लिए कई कड़े विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान सेना की मदद लेने का प्रस्ताव भी सामने आया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

CBI की रडार पर कोचिंग सेंटर्स; मास्टरमाइंड की हिरासत बढ़ी

एक तरफ जहां सरकार सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर रही है, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) इस घोटाले की जड़ों को उखाड़ने में लगी है। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने नीट पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों में से एक, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर (रेणुकाई करियर सेंटर के संस्थापक) की सीबीआई हिरासत को एक और दिन के लिए बढ़ा दिया है।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता के सामने एजेंसी ने दलील दी कि मामले की गहराई तक जाने के लिए आरोपी की हिरासत जरूरी है। CBI के मुताबिक: “मोटेगांवकर नीट-स्नातक परीक्षा 2026 के प्रश्न पत्रों को लीक और प्रसारित करने की साजिश में सीधे तौर पर शामिल हैं। उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर परीक्षा से काफी पहले, यानी 23 अप्रैल 2026 को ही केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) के प्रश्न और उत्तर हासिल कर लिए थे।”

बता दें कि लातूर से गिरफ्तार हुए मोटेगांवकर इस मामले में पकड़े जाने वाले 10वें आरोपी हैं। सीबीआई अब तक इस पूरे नेक्सस से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

21 जून को दोबारा होगी NEET 2026 परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों को देखते हुए 3 मई को आयोजित हुई चिकित्सा स्नातक (MBBS/BDS) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा को स्थगित (Postpone) करने का फैसला किया था।

  • पुरानी परीक्षा तिथि: 3 मई 2026 (रद्द)
  • NEET Re-Exam की नई तारीख: 21 जून 2026

NTA और सरकार की कोशिश है कि 21 जून को होने वाली इस पुन: परीक्षा को बिना किसी कसर के पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाए।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

सोशल मीडिया पर जनता की प्रतिक्रिया (Public Reaction)

इस ऐतिहासिक फैसले और प्रस्ताव पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तंज कस रहे हैं और अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, यूजर्स का कहना है कि देश की हालत ऐसी हो गई है कि एक प्रवेश परीक्षा को ठीक से कराने के लिए भी अब सेना की मदद लेनी पड़ रही है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया लहजे में लिखा कि परीक्षा केंद्रों पर अब टैंक भी रखवा देने चाहिए, ताकि जो भी चैटिंग या गड़बड़ी करे, उसे वहीं उड़ा दिया जाए। लोग इस पूरी स्थिति की तुलना किसी ‘जंग के मैदान’ से कर रहे हैं।

जनता इस कदम को परीक्षा एजेंसियों और व्यवस्था की लाचारी के रूप में देख रही है, जहां एक सिविल परीक्षा को सुरक्षित रखने के लिए सैन्य सुरक्षा का सहारा लेना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 29 at 12.15.10WhatsApp Image 2026 05 29 at 12.15.07

ये भी देखें: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | ED 2026| Jharkhand Police | | Chanho violence |BJP
Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

Indian Army TES 57 Recruitment 2026 for 12th pass candidates with JEE Main 2026
करियर

12वीं पास युवाओं के लिए अफसर बनने का मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की तारीख

अक्टूबर 12, 2026
TCS Layoffs: Amid job cuts in India, TCS to create 5,000 jobs in the UK; placing a big bet on AI.
करियर

TCS Layoff: भारत में छंटनी के बीच UK में 5,000 नौकरियां देगी TCS, AI पर बड़ा दांव

सितम्बर 7, 2026
Government Job Alert 2026: Recruitment for 23,757 GDS posts at India Post; 10th-pass candidates can apply.
करियर

GOVT JOB ALERT 2026: India Post GDS में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

सितम्बर 3, 2026
Next Post
Ranchi News: FIR filed against DSP Amit Kumar Singh, accused of harassment on the pretext of marriage

Ranchi News: DSP Amit Kumar Singh के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर प्रताड़ना का आरोप

Dhanbad Breaking: कतरास में गैंगवार के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad Breaking: कतरास में गैंगवार के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Chief Minister Hemant Soren performed traditional rituals during the 'Dashkarma' (post-funeral rites) for his mother, Rupi Soren.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता रूपी सोरेन के दशकर्म पर निभाईं पारंपरिक रस्में

अक्टूबर 17, 2026

Breaking News: कुपवाड़ा में LoC के पास मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

SRH की मालकिन काव्या बनेंगी रजनीकांत के परिवार की बहू? ग्रीस से चेन्नई तक जश्न की तैयारी

JAP-1 की अनोखी दुर्गा पूजा: यहां नहीं होती मां की प्रतिमा स्थापित, कलश पूजा से निभाई जाती है 146 साल पुरानी परंपरा

Breaking News: ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में पति-पत्नी समेत 5 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अनूप माझी उर्फ लाला के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा, कुल कुर्की 815 करोड़ के पार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts