Iran Israel Conflict: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमले जारी है। जारी युद्ध के बीच ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी बताई जा रही है।
इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की खबरों ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।
Iran Israel Conflict: भारत की कई उड़ानें रद्द
इसी बीच पाकिस्तान के कराची में हजारों शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी दूतावास की ओर बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षाबलों को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसमें हताहतों की सूचना है।
क्षेत्रीय हमलों के बीच Central Board of Secondary Education ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
खाड़ी देशों में युद्ध के बीच भारत ने कई उड़ानें रद्द कर दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति नियमित जांचने की सलाह दी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









