झारखंड बोर्ड मैट्रिक (JAC )का रिजल्ट लिंक एक्टिव, यहां जानें कैसे करें चेक झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 23 अप्रैल को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब छात्र अपना मैट्रिक रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट लिंक को आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और results.digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया है।
इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें यदि वेबसाइट स्लो हो
JAC 10th Result 2026 कहां देखें?
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- jacresults.com
• jac.jharkhand.gov.in
• results.digilocker.gov.in
इसके अलावा DigiLocker ऐप और वेबसाइट पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई गई है।
रोल कोड और रोल नंबर से ऐसे करें रिजल्ट चेक
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें: 1. सबसे पहले jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं 2. होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें 3. JAC 10th Result 2026 लिंक को ओपन करें 4. अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें 5. Submit बटन पर क्लिक करें 6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा 7. मार्क्स चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
छात्र अपना एडमिट कार्ड पास रखें, ताकि रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करने में कोई परेशानी न हो। ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में होगा, जबकि मूल मार्कशीट स्कूल से बाद में प्राप्त होगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








