सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

जमशेदपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, पथराव में 10 से अधिक घायल

बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर JNU प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आए। पथराव में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

अक्टूबर 12, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Clash between BJP and Congress workers in Jamshedpur; over 10 injured in stone-pelting.

Clash between BJP and Congress workers in Jamshedpur; over 10 injured in stone-pelting.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई नोकझोंक के बाद पथराव शुरू हो गया, जिसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के उपाध्यक्ष समेत 10 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

Table of Contents

Toggle
  • JNU प्रकरण को लेकर आमने-सामने आए दोनों दल
  • दिनेश कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं को चोटें
  • कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं विधायक पूर्णिमा साहू
  • पुलिस बल तैनात, सिटी एसपी और एसडीएम ने संभाला मोर्चा

JNU प्रकरण को लेकर आमने-सामने आए दोनों दल

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से जुड़े एक कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता सुबह करीब 11:30 बजे बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब मैदान में जुटे और वहां से मार्च करते हुए कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय पहुंचे।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची के थानों में CCTV नहीं होने पर हाईकोर्ट नाराज, 30 अक्टूबर को अगली सुनवाई
  • भाजपा में शामिल हुए खगेन महतो, परिंदा सिंह और कुमकुम देवी, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत
  • Breaking News: प्रिंटिंग मशीन से पेपर लीक, व्हाट्सऐप से वायरल का दावा! JPSC मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

प्रदर्शनकारी मणिपुर से कांग्रेस सांसद और पूर्व प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचने पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पहले तीखी नोकझोंक और नारेबाजी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा।

दिनेश कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं को चोटें

पथराव के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के उपाध्यक्ष समेत 10 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। कई लोगों के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। हालांकि, घायलों की कुल संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और पथराव पहले किस पक्ष की ओर से किया गया।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं विधायक पूर्णिमा साहू

घटना के बाद भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले का विरोध जताया। करीब आधे घंटे तक धरने पर बैठने के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

पुलिस बल तैनात, सिटी एसपी और एसडीएम ने संभाला मोर्चा

दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के बाद बिष्टुपुर पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि दोबारा भिड़ंत न हो।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। उन्होंने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

High Court displeased over lack of CCTV cameras in Ranchi police stations; next hearing on October 30.
झारखंड Jharkhand News

रांची के थानों में CCTV नहीं होने पर हाईकोर्ट नाराज, 30 अक्टूबर को अगली सुनवाई

अक्टूबर 12, 2026
Khagen Mahato, Parinda Singh, and Kumkum Devi joined the BJP; Babulal Marandi welcomed them.
झारखंड Jharkhand News

भाजपा में शामिल हुए खगेन महतो, परिंदा सिंह और कुमकुम देवी, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

अक्टूबर 12, 2026
आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप
धनबाद Dhanbad

आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

अक्टूबर 12, 2026
Next Post
आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

Khagen Mahato, Parinda Singh, and Kumkum Devi joined the BJP; Babulal Marandi welcomed them.

भाजपा में शामिल हुए खगेन महतो, परिंदा सिंह और कुमकुम देवी, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

High Court displeased over lack of CCTV cameras in Ranchi police stations; next hearing on October 30.

रांची के थानों में CCTV नहीं होने पर हाईकोर्ट नाराज, 30 अक्टूबर को अगली सुनवाई

अक्टूबर 12, 2026

भाजपा में शामिल हुए खगेन महतो, परिंदा सिंह और कुमकुम देवी, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

जमशेदपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, पथराव में 10 से अधिक घायल

Breaking News: प्रिंटिंग मशीन से पेपर लीक, व्हाट्सऐप से वायरल का दावा! JPSC मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची ट्रिपल आईटी में छात्र की मौत पर बवाल! निदेशक के इस्तीफे की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts