Peddi Controversy: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज था, लेकिन रिलीज के साथ ही यह फिल्म एक बड़े विवाद में घिर गई है। विवाद किसी और बात को लेकर नहीं, बल्कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अच्चियम्मा’ को दिखाए जाने के तरीके पर है।
प्रीमियर शो के बाद से ही सोशल मीडिया पर जाह्नवी के किरदार को लेकर काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। दावों के मुताबिक, फिल्म में एक्ट्रेस को बुरी तरह ऑब्जेक्टिफाई (Objectify) किया गया है, जिसके बाद अब खुद जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक शॉकिंग रिएक्शन सामने आया है।
Read More: Peddi Movie: ‘गेम चेंजर’ फ्लॉप होने के बाद राम चरण ने थिएटर्स में मचाया गदर, तोड़े कई रिकॉर्ड्स
वायरल पोस्ट में ‘पेड्डी’ के डायरेक्टर पर उठे गंभीर सवाल
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक पॉपुलर पेज ने राम चरण की पेड्डी को लेकर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में 350 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म की कड़ी आलोचना की गई है।
पोस्ट में लिखा गया है: “इतनी महंगी फिल्म में लीडिंग लेडी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को जरा भी सम्मान नहीं दिया गया। जहां एक तरफ राम चरण के किरदार को बड़े सामाजिक-राजनीतिक अभियान का हिस्सा बनते दिखाया गया है, वहीं Janhvi Kapoor को सिर्फ पेट के ऊपरी हिस्से (Midriff) के क्लोज-अप शॉट्स तक सीमित कर दिया गया। अच्चियम्मा के किरदार को वो मानवीय गरिमा नहीं मिली जिसकी वह हकदार थी।”
इतना ही नहीं, पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म के कुछ सीन्स में राम चरण का किरदार जाह्नवी के किरदार पर हाथ भी उठाता है।
Janhvi Kapoor ने लिया स्टैंड! पोस्ट लाइक कर डायरेक्टर की खोली पोल?
इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब खुद जाह्नवी कपूर ने इस आलोचनात्मक पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया। हालांकि जाह्नवी ने इस पर कोई लिखित कमेंट नहीं किया, लेकिन नेटिजन्स ने नोटिस किया कि जाह्नवी कपूर ने इस वायरल पोस्ट को लाइक किया है।
विवादित पोस्ट में एक्ट्रेस का बचाव करते हुए आगे लिखा था:
“एक एक्ट्रेस पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन असल कहानी कुछ और है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि जाह्नवी कपूर ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन सीन्स पर सवाल उठाए थे। उन्होंने एक प्रोफेशनल बाउंड्री तय की थी, लेकिन फाइनल एडिट में उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। यह ऐसा मामला नहीं है जहां एक्ट्रेस ने स्टैंड नहीं लिया, बल्कि यहां डायरेक्टर ने मर्यादाओं को ताक पर रख दिया क्योंकि उनके लिए बॉक्स ऑफिस नंबर्स एक्ट्रेस की सहमति (Consent) से ज्यादा मायने रखते थे।”
जाह्नवी द्वारा इस पोस्ट को लाइक किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर मेकर्स और डायरेक्टर की जमकर क्लास लगाई जा रही है। फैंस का मानना है कि लाइक के जरिए जाह्नवी ने मेकर्स के प्रति अपनी नाराजगी साफ जाहिर कर दी है।
बुच्ची बाबू सना ने किया है ‘पेड्डी’ का निर्देशन
आपको बता दें कि फिल्म ‘पेड्डी’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना (Buchi Babu Sana) ने किया है। इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार और मिर्जापुर फेम दिव्येंदु शर्मा भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म को लेकर मचे इस बवाल पर अब तक मेकर्स या राम चरण की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?










