झारखंड में जनता दल (यूनाइटेड) ने राजनीतिक संगठन को मजबूत और सक्रिय करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. जदयू ने राज्य में अपना पहला प्रदेश कार्यालय खोला है, जो संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ता संवाद के लिए एक मजबूत आधार बनेगा. इसके साथ ही पार्टी ने पूरे झारखंड में जिला संगठन प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठन को गति देने की रणनीति अपनाई है.
24 जिलों में नियुक्त किए गए संगठन प्रभारी
पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने बताया कि संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से 24 जिलों में जिला संगठन प्रभारियों का चुनाव किया गया है. उन्होंने बताया कि ये सभी प्रभारी अपने-अपने जिलों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे.
जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे इस प्रकार हैं:
- रांची – जगदीश महतो
- खूंटी – आशीष शीतल मुंडा
- पश्चिमी सिंहभूम – संजय ठाकुर
- पूर्वी सिंहभूम – पीएन सिंह
- सरायकेला-खरसावां – कौशल कुमार
- गुमला – उपेंद्र नारायण सिंह
- सिमडेगा – अजय सोनी
- लोहरदगा – संतोष सोनी
- लातेहार – दिलीप पांडेय
- पलामू – सुयश पांडेय
- गढ़वा – डॉ. राजनारायण पटेल
- चतरा – मिथिलेश सिंह
- कोडरमा – सरयू गोप
- गिरिडीह – सुशील कुमार सिंह
- हजारीबाग – संजय कुमार सिंह
- रामगढ़ – कुमेश्वर महतो
- देवघर – रुद्रकांत लाल दास
- गोड्डा – त्रिवेणी वर्मा
- दुमका – उदय सिंह
- साहिबगंज – रमाकांत मंडल
- पाकुड़ – राजेंद्र प्रसाद
- धनबाद – बेनी माधव
- बोकारो – दीप नारायण सिंह
- जामताड़ा – रंजीत जायसवाल
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि ये सभी नियुक्तियाँ संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं और इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा.
जदयू सूत्रों के अनुसार, अगले चरण में युवा, महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार भी किया जाएगा. पार्टी झारखंड में विकास और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर अभियान चलाने की तैयारी में है. बिहार के विकास मॉडल को आधार बनाकर जदयू झारखंड के मतदाताओं तक पहुंचना चाहती है.
झारखंड में खोला गया पहला प्रदेश कार्यालय
झारखंड में जेडीयू का पहला आधिकारिक प्रदेश कार्यालय भी खोला गया, जो रांची में स्थित है. कार्यालय उद्घाटन के दौरान कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.












