IIT कानपुर द्वारा आयोजित JEE Advanced 2025 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है. 26 मई 2025 को, सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर प्रोविजनल आंसर-की जारी किया जाएगा. छात्र अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे.
अगर किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो छात्र 27 मई 2025, शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी.
JEE Advanced Answer Key 2025 ऐसे करें डाउनलोड:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर “JEE Advanced 2025 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें.
- नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें.
- आपकी आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, जिसे आप पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.
JEE Advanced Result 2025 की तारीख घोषित
आधिकारिक सूचना के अनुसार, JEE Advanced 2025 का फाइनल रिजल्ट और फाइनल आंसर-की दोनों 2 जून 2025 को जारी किए जाएंगे. रिजल्ट केवल फाइनल आंसर-की के आधार पर घोषित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.













