झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच एक साथ 27 नक्सलियों के आत्मसमर्पण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आत्मसमर्पण करने वालों में विशेष क्षेत्र समिति सदस्य, एरिया कमांडर और सक्रिय कैडर शामिल हैं। इन नक्सलियों पर हत्या, सुरक्षाबलों पर हमले, विस्फोट और नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज थे।
रैंक के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सली
* विशेष क्षेत्र समिति सदस्य (SSC Member): 07
* एरिया कमांडर: 07
* सक्रिय कैडर: 13
विशेष क्षेत्र समिति सदस्य (SSC Member)
1. करण तियू (गोइलकेरा, चाईबासा)
पद: एरिया कमिटी सदस्य
इनाम: ₹2 लाख
दर्ज मामले: 29
2. गादी मुण्डा उर्फ गुलशन (बुंडू, रांची)
पद: विशेष क्षेत्र समिति सदस्य
इनाम: ₹5 लाख
दर्ज मामले: 48
जिले: चाईबासा, सरायकेला, रांची, खूंटी
3. नागेंद्र मुण्डा उर्फ प्रभात मुण्डा उर्फ मुखिया (अड़की, खूंटी)
पद: विशेष क्षेत्र समिति सदस्य
इनाम: ₹5 लाख
दर्ज मामले: 38
4. रेखा मुण्डा उर्फ जयंती (बुंडू, रांची)
पद: विशेष क्षेत्र समिति सदस्य
इनाम: ₹5 लाख
दर्ज मामले: 18
5. सागेन आंगारिया उर्फ दोकोल (गोइलकेरा, चाईबासा)
पद: विशेष क्षेत्र समिति सदस्य
इनाम: ₹5 लाख
दर्ज मामले: 123
6. दर्शन उर्फ बिंज हांसदा (छोटानगरा, चाईबासा)
पद: विशेष क्षेत्र समिति सदस्य
दर्ज मामले: 14
7. सुलेमान हांसदा उर्फ सुनी हांसदा (छोटानगरा, चाईबासा)
पद: विशेष क्षेत्र समिति सदस्य
इनाम: ₹5 लाख
दर्ज मामले: 13
एरिया कमांडर
8. बासुमती जेराई उर्फ बासू (किरीबुरू, चाईबासा)
पद: एरिया कमांडर
इनाम: ₹1 लाख
दर्ज मामले: 14
9. बैजनाथ मुण्डा (तमाड़, रांची)
पद: एरिया कमांडर
दर्ज मामले: 04
10. रघु कायम उर्फ गुणा (मुफस्सिल, चाईबासा)
पद: एरिया कमांडर
दर्ज मामले: 19
11. किशोर सिरका उर्फ दुर्गा सिरका (टोंटो, चाईबासा)
पद: एरिया कमांडर
दर्ज मामले: 11
12. राम दयाल मुण्डा (तमाड़, रांची)
पद: एरिया कमांडर
दर्ज मामले: 04
सक्रिय कैडर (13)
वंदना उर्फ शांति
सुनिता सरदार
डांगुर बोइपाई
बसंती देवगम
मुन्नीराम मुण्डा
अनिशा कोड़ा उर्फ रानी
सपना उर्फ सुरू कालुंडिया
सुसारी उर्फ दसमा कालुंडिया
बिरसा कोड़ा उर्फ हरिसिंह
नुअस
बुमली तियू
निति माई उर्फ निति हेंब्रम
लादू तिरिया
इन सभी सक्रिय कैडरों पर भी चाईबासा समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज बताए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह सामूहिक आत्मसमर्पण झारखंड में नक्सल नेटवर्क के कमजोर होने का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









