Jharkhand News: कोल्हान का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त नेलसन एयोन बागे को बनाया गया है. बता दें, नेलसन एयोन कल्याण विभाग के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे. मालूम हो कि, प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त का पद 30 अप्रैल को तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त हरि कुमार केसरी के सेवानिवृत होने के बाद छह महीने से खाली पड़ा था.
वहीं, तीन साल बाद झारखंड सरकार ने झारखंड स्वावलंबी सहकारी समितियां अधिकरण के अध्यक्ष के पद लिए भी नियुक्ति की. साथ ही 21 अक्टूबर 2022 से रिक्त अभिकरण के अध्यक्ष के पद का कार्यभार पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी को सौंपा गया. बता दें, तत्कालीन अध्यक्ष कुमार गणेश दत्त का कार्यकाल पूरा होने के बाद अभिकरण के अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था.
फिलहाल, उर्जा विभाग के सचिव, उर्जा विकास निगम के सीएमडी सहित बोर्ड के कई और पद रिक्त है.












