गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

झारखंड में BJP का बड़ा आंदोलन: 1 अगस्त को सभी जिलों में प्रदर्शन, 31 जुलाई को निकलेगा मशाल जुलूस; हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग

झारखंड BJP ने 1 अगस्त को सभी जिलों में युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन और 31 जुलाई को मंडलों में मशाल जुलूस का ऐलान किया। भाजपा ने सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Major BJP protest in Jharkhand: Demonstrations in all districts on August 1, torchlight procession on July 31; demand for Hemant Soren's resignation.

Major BJP protest in Jharkhand: Demonstrations in all districts on August 1, torchlight procession on July 31; demand for Hemant Soren's resignation.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
रांची: झारखंड में कथित भर्ती परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना आंदोलन और तेज करने का फैसला किया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर 1 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 31 जुलाई की शाम को राज्य के सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा छात्रों और युवाओं के न्याय की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। भाजपा की प्रमुख मांगें प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा ने राज्य सरकार के सामने कई मांगें रखीं। इनमें प्रमुख रूप से—
  • विवादित भर्ती परीक्षाओं को रद्द किया जाए।
  • पिछले छह वर्षों में आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराई जाए।
  • परीक्षा घोटालों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
  • कांग्रेस झारखंड सरकार से अपना समर्थन वापस ले।
  • मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।
“सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है” अमर बाउरी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के “पाप का घड़ा अब पूरी तरह भर चुका है और जल्द ही फूटने वाला है।” उनका आरोप था कि भाजपा ने वर्ष 2019 से लगातार सड़क से लेकर सदन तक परीक्षा अनियमितताओं सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया, लेकिन सरकार ने हर बार उन्हें गंभीरता से लेने के बजाय जांच को भटकाने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जांच एजेंसियां असली मास्टरमाइंड तक पहुंचने के बजाय केवल “आईवॉश” करने का काम कर रही हैं और वास्तविक दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। JPSC और भर्ती परीक्षाओं पर सरकार को घेरा भाजपा ने आरोप लगाया कि 14वीं जेपीएससी मामले में कार्रवाई भी पार्टी के आंदोलन के बाद ही शुरू हुई। अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के लगातार संघर्ष के बाद ही सीआईडी जांच शुरू हुई, कुछ गिरफ्तारियां हुईं और आयोग के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में सरकार से जुड़े प्रभावशाली लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच केवल सीबीआई ही कर सकती है। “युवाओं का सब्र टूट चुका है” BJP नेता ने कहा कि राज्य के युवाओं में भारी आक्रोश है और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही, जूनियर इंजीनियर समेत कई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। केंद्र सरकार के कानून का किया जिक्र अमर बाउरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल और संसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठा रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में तो सरकार पर सवाल उठाते हैं, लेकिन झारखंड में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवादों पर चुप्पी साध लेते हैं। प्रेसवार्ता में रहे मौजूद प्रेसवार्ता में भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी अजय राय, प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल, अनिवेश सिंह, रमाकांत महतो और रविनाथ किशोर भी उपस्थित रहे।    
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • झारखंड के युवाओं के आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान, खड़गे ने CM हेमंत सोरेन समेत पूरी कैबिनेट को दी बधाई
    झारखंड के युवाओं के आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान, खड़गे ने CM हेमंत सोरेन समेत पूरी कैबिनेट को दी बधाई
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
📌 यह भी पढ़ें:
  • JPSC मामले में CID का बड़ा एक्शन, पंकज प्रसून और ऋतिक रौशन गिरफ्तार
  • सीएम हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियाई काउंसलेट-जनरल की मुलाकात, शिक्षा-मिनरल्स समेत कई मुद्दों पर चर्चा
  • रांची में इलाज के दौरान महिला दरोगा का निधन, पुलिस विभाग में शोक

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
धनबाद Dhanbad

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सितम्बर 16, 2026
पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल
पलामू Palamu

पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल

सितम्बर 16, 2026
Major action by CID in JPSC case; Pankaj Prasoon and Hrithik Roshan arrested.
झारखंड Jharkhand News

JPSC मामले में CID का बड़ा एक्शन, पंकज प्रसून और ऋतिक रौशन गिरफ्तार

सितम्बर 16, 2026
Next Post
BJP holds protest in Jamtara: Babulal Marandi targets Hemant government; DC-SP offices gheraoed.

जामताड़ा में BJP का आक्रोश प्रदर्शन: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव

Health Minister Dr. Irfan Ansari heard the grievances of paramedical students and sought a report on hostel arrangements within a week.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पैरामेडिकल छात्रों की सुनी समस्याएं, छात्रावास व्यवस्था पर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची

PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची

सितम्बर 16, 2026

झारखंड में अब एक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड, सरकार और MS Science के बीच हुआ MoU

सन्नी टोप्पो ने संभाली BJP ST मोर्चा की कमान, 2029 चुनाव को लेकर संगठन पर जोर

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल

क्या फिर खुलेगा सुशांत सिंह राजपूत केस! CBI की पुरानी रिपोर्ट और 2026 की नई जांच में क्या है कनेक्शन?

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra