Ranchi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। झारखंड की राजधानी रांची में प्रेस क्लब परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया।
इस खास मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, और कई विधायक एवं कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
सभी नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी मजबूत हो रही है और देश को एक नया विकल्प मिल रहा है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व देश को नई दिशा देगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी मतलूब इमाम ने भी ट्विटर पर शुभकामना देते हुए लिखा:
“जन-जन की आवाज, देश के नेता श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! आप ऐसे ही देश के शोषित, वंचित, गरीबों और असहायों की आवाज बनकर आगे बढ़ते रहें — देश आपके साथ है।”
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सभी ने राहुल गांधी के राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके लिए शुभकामनाएं दीं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












