Jharkhand(झारखंड): रविवार को झारखंड कूरियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक रखी गई। इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने की थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से होली के त्यौहार को देखते हुए कूरियर सेवा संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। इस बैठक के दौरान होली के मौके पर कूरियर सेवाएं दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया।
Jharkhand Courier Association: 3 और 4 मार्च को बंद रहेंगी कूरियर कंपनियां
एसोसिएशन का यह फैसला कर्मचारियों को त्योहार मनाने का अवसर देने और परिचालन व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से लिया गया है। होली के इस मौके पर सभी कूरियर कंपनियां 3 और 4 मार्च को बंद रहेंगी। श्री मित्तल ने सभी नागरिकों से होली का पर्व उत्याह और उमंग से मनाने की अपील की। झारखंड कूरियर एसोसिएशन के इस बैठक में सुरेश वर्मा, प्रदीप राजगढ़िया, गंगेश ठाकुर, त्रिपुरारी मिश्रा, अमरेंद्र, राजीव सिंह, अशोक मुरारका, दीपक कुमार पंकज आदि उपस्थित थे।
यदि आप 3 और 4 मार्च के आस-पास कोई महत्वपूर्ण पार्सल भेजने या प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, तो इसे ध्यान में रखते हुए अपनी बुकिंग पहले से ही सुनिश्चित कर लें।













