मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

झारखंड में Digital Health का बड़ा प्लान, रोबोटिक सर्जरी से AI तक पर होगा फोकस; 30 सितंबर से कॉन्क्लेव

रांची में 30 सितंबर से Digital Health कॉन्क्लेव होगा। रोबोटिक सर्जरी, टेली-आईसीयू, टेलीमेडिसिन, AI और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड पर होगा विशेष फोकस।

सितम्बर 29, 2026
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
Major digital health plan for Jharkhand; focus to range from robotic surgery to AI; conclave begins September 30.

Major digital health plan for Jharkhand; focus to range from robotic surgery to AI; conclave begins September 30.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में सरकार दो दिवसीय Digital Health कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। 30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक रांची में होने वाले इस कॉन्क्लेव में रोबोटिक सर्जरी, टेली-आईसीयू, टेलीमेडिसिन, टेली-एसएनसीयू, टेली-रेडियोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों पर चर्चा और प्रदर्शन होगा।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • कमल होटल में ‘कमल’ पर सियासी बवाल, BJP के चुनाव चिन्ह को हटाने की मांग पर प्रदर्शन
  • Ranchi के तुपुदाना बिजली प्रशाखा में मानव दिवस कर्मियों को लेकर शिकायतें, निष्पक्ष जांच की मांग
  • DGP तदाशा मिश्रा के इस्तीफे की मांग, बाबूलाल मरांडी बोले- ‘अपनी और झारखंड की लाज बचा सकती हैं’

Toggle
  • गांवों तक डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर
  • 10 बेड के ICU का भी होगा शुभारंभ
  • AI डॉक्टर की जगह नहीं लेगा
  • अस्पतालों में WhatsApp आधारित सेवाओं का विस्तार
  • RIMS-2 और मेडिकल शिक्षा पर भी जोर

कॉन्क्लेव से पहले स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ पत्रकार वार्ता में डिजिटल हेल्थ को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

गांवों तक डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आधुनिक स्वास्थ्य तकनीक को केवल बड़े शहरों तक सीमित रखने के बजाय ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचाना है। उनके मुताबिक, डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल डॉक्टरों की क्षमता बढ़ाने और मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं तक आसान पहुंच देने के लिए किया जाएगा।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

कॉन्क्लेव में देश-विदेश के स्वास्थ्य विशेषज्ञ, चिकित्सक और तकनीकी संस्थान अपनी तकनीक और समाधान प्रस्तुत करेंगे। सरकार का कहना है कि इनमें से राज्य की जरूरत के अनुरूप उपयोगी तकनीकों को अपनाने पर भी विचार किया जाएगा।

10 बेड के ICU का भी होगा शुभारंभ

सरकार के अनुसार, कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों 10-बेडेड ICU का शुभारंभ किया जाएगा। इसके जरिए डिजिटल माध्यम से विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना है।

डिजिटल हेल्थ के तहत पेपरलेस अस्पताल, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड और विशेषज्ञ डॉक्टरों से दूरस्थ परामर्श जैसी सुविधाओं पर भी जोर दिया जा रहा है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

AI डॉक्टर की जगह नहीं लेगा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि AI और रोबोटिक्स चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों की मदद करने वाली तकनीक हैं। उनका कहना है कि AI रिपोर्ट के विश्लेषण, मरीजों की निगरानी और संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान में सहायता कर सकता है, लेकिन अंतिम चिकित्सकीय निर्णय और प्रिस्क्रिप्शन प्रशिक्षित डॉक्टर ही देंगे।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

मंत्री ने ABHA के जरिए नागरिकों के डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने की दिशा में भी काम किए जाने की बात कही। सरकार का लक्ष्य मरीज की मेडिकल हिस्ट्री को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और जरूरत के समय उसे स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।

अस्पतालों में WhatsApp आधारित सेवाओं का विस्तार

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ स्कीम के तहत अस्पतालों को Wi-Fi से जोड़ने का काम किया गया है। रजिस्ट्रेशन, भुगतान और जांच रिपोर्ट जैसी सेवाओं को WhatsApp के माध्यम से उपलब्ध कराने की शुरुआत भी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि इन सेवाओं का विस्तार आगे सभी जिला अस्पतालों तक करने की योजना है। अस्पतालों में मरीजों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार करने पर भी काम किया जा रहा है।

RIMS-2 और मेडिकल शिक्षा पर भी जोर

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि Digital Health के साथ राज्य के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत करने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने RIMS-2 की योजना, मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि और MBBS तथा PG सीटों में बढ़ोतरी का उल्लेख किया।

उनके मुताबिक, डिजिटल तकनीक, बेहतर मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों के समन्वय से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद मरीजों के प्रति डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मानवीय संवेदना सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। सरकार का लक्ष्य डिजिटल तकनीक और मानवीय सेवा को साथ लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना है।

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

Political row over the ‘Lotus’ at Hotel Kamal; protest demanding the removal of the BJP’s election symbol.
धनबाद Dhanbad

कमल होटल में ‘कमल’ पर सियासी बवाल, BJP के चुनाव चिन्ह को हटाने की मांग पर प्रदर्शन

सितम्बर 29, 2026
Complaints regarding 'man-day' workers at the Tupudana electricity sub-division; demand for an impartial inquiry.
झारखंड Jharkhand News

Ranchi के तुपुदाना बिजली प्रशाखा में मानव दिवस कर्मियों को लेकर शिकायतें, निष्पक्ष जांच की मांग

सितम्बर 29, 2026
Demand for DGP Tadasha Mishra's resignation; Babulal Marandi says, "She can save her own honor and that of Jharkhand."
झारखंड Jharkhand News

DGP तदाशा मिश्रा के इस्तीफे की मांग, बाबूलाल मरांडी बोले- ‘अपनी और झारखंड की लाज बचा सकती हैं’

सितम्बर 29, 2026
Next Post
In the Lachhipur red-light area: first a shop, then an AC room, and suddenly a bill of ₹2.80 lakh—sparking an uproar.

लछीपुर Red Light इलाके में पहले दुकान, फिर AC रूम और अचानक 2.80 लाख का बिल! मचा हड़कंप

Demand for DGP Tadasha Mishra's resignation; Babulal Marandi says, "She can save her own honor and that of Jharkhand."

DGP तदाशा मिश्रा के इस्तीफे की मांग, बाबूलाल मरांडी बोले- ‘अपनी और झारखंड की लाज बचा सकती हैं’

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Political row over the ‘Lotus’ at Hotel Kamal; protest demanding the removal of the BJP’s election symbol.

कमल होटल में ‘कमल’ पर सियासी बवाल, BJP के चुनाव चिन्ह को हटाने की मांग पर प्रदर्शन

सितम्बर 29, 2026

Ranchi के तुपुदाना बिजली प्रशाखा में मानव दिवस कर्मियों को लेकर शिकायतें, निष्पक्ष जांच की मांग

DGP तदाशा मिश्रा के इस्तीफे की मांग, बाबूलाल मरांडी बोले- ‘अपनी और झारखंड की लाज बचा सकती हैं’

लछीपुर Red Light इलाके में पहले दुकान, फिर AC रूम और अचानक 2.80 लाख का बिल! मचा हड़कंप

झारखंड में Digital Health का बड़ा प्लान, रोबोटिक सर्जरी से AI तक पर होगा फोकस; 30 सितंबर से कॉन्क्लेव

Ranchi के लोगों को बड़ी राहत! 2 अक्टूबर से शहर में शुरू होंगे 5 अंचल कार्यालय

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra