रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बाथरूम में गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई है और ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया है। हालत नाज़ुक बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।
मामले की पुष्टि राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा — “रामदास सोरेन जी गरीबों के सच्चे हितैषी और आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़ हैं। मैं लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हूँ और उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा हूँ। आप सभी से दिल से दुआओं की अपील करता हूँ कि ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ करें।”
मंत्री सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद राजनीतिक गलियारे में चिंता का माहौल है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके इलाज पर लगातार नजर बनाए हुए है।













