Thursday, May 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा, झारखंड में FMGs को स्टाइपेंड, ₹2.53 करोड़ मंजूर

झारखंड सरकार ने FMGs को बड़ी राहत देते हुए ₹2.53 करोड़ स्टाइपेंड और फ्री इंटर्नशिप की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा फैसला।

April 18, 2026
in Breaking News, झारखंड
A A
New direction for health system in Jharkhand, ₹2.53 crore approved as stipend for FMGs in Jharkhand

New direction for health system in Jharkhand, ₹2.53 crore approved as stipend for FMGs in Jharkhand

Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए विदेशी आयुर्विज्ञान स्नातकों (Foreign Medical Graduates – FMGs) को स्टाइपेंड देने की घोषणा की है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में इंटर्नशिप कर रहे FMGs को निःशुल्क इंटर्नशिप के साथ भारतीय स्नातकों के समान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

₹2.53 करोड़ स्टाइपेंड के लिए स्वीकृत

सरकार ने 1 जुलाई 2023 से इंटर्नशिप कर रहे FMGs के लिए लगभग ₹2.53 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। यह राशि राज्य के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में वितरित की जाएगी, जिससे सैकड़ों इंटर्न डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा।

डॉक्टर से मंत्री बने, दर्द समझा और समाधान दिया

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, जो स्वयं एक चिकित्सक रह चुके हैं, ने इस फैसले को अपने व्यक्तिगत अनुभव से जोड़ते हुए कहा कि विदेश में पढ़ाई के दौरान उन्होंने इस समस्या को करीब से महसूस किया था। उन्होंने कहा कि सेवा का अवसर मिलने पर इसे खत्म करने का संकल्प लिया था, जो अब पूरा हुआ है।

डॉक्टरों में खुशी, सरकार के फैसले का स्वागत

इस निर्णय के बाद राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत FMGs और इंटर्न डॉक्टरों में खुशी का माहौल है। डॉक्टरों ने इसे केवल सरकारी आदेश नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार से जुड़ा कदम बताया। उनका कहना है कि इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर तरीके से मरीजों की सेवा कर सकेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से झारखंड में डॉक्टरों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। पहले स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण कई डॉक्टर दूसरे राज्यों का रुख कर लेते थे, लेकिन अब वे राज्य में ही सेवाएं देने के लिए प्रेरित होंगे। इससे ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार संभव होगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, डॉक्टरों के हितों की रक्षा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। FMGs को स्टाइपेंड देने का यह फैसला उसी कड़ी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

सम्मान समारोह की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, इस फैसले के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जल्द ही एक बड़े सेमिनार में सम्मानित करने की भी तैयारी की जा रही है।

 

Related Posts

Jharkhand Police undergoes major reshuffle: 18 DSPs' seniority list changed, 9 officers promoted to senior and 9 to junior.
झारखंड

झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 DSP की वरीयता सूची बदली, 9 अधिकारी हुए वरीय तो 9 बने कनीय

May 14, 2026
Dhanbad News: No More Power Cuts in Hospitals; DC Aditya Ranjan Issues Directives for Uninterrupted Power Supply
झारखंड

Dhanbad News: अस्पतालों में अब नहीं कटेगी बिजली, DC आदित्य रंजन ने दिए निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

May 14, 2026
Alamgir Alam's troubles escalate after he was granted bail by the Supreme Court! He will have to agree to these strict conditions to get out of jail.
Breaking News

Supreme Court से बेल मिलते ही बढ़ीं Alamgir Alam की मुश्किलें! जेल से बाहर आने के लिए माननी होंगी ये कड़ी शर्तें

May 14, 2026
Next Post
jio hotstar sambhavam adhyayam onnu movie review

Jio Hotstar Releases: प्याज की परतों की तरह खुलेंगे जंगल के राज, आज ही देखें सस्पेंस का ऐसा तड़का, उड़ जाएंगे होश

Jharkhand News: झारखंड में बनेगा ‘आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर’-सांसद दीपक प्रकाश ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Jharkhand News: झारखंड में बनेगा 'आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर'-सांसद दीपक प्रकाश ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Police undergoes major reshuffle: 18 DSPs' seniority list changed, 9 officers promoted to senior and 9 to junior.

झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 DSP की वरीयता सूची बदली, 9 अधिकारी हुए वरीय तो 9 बने कनीय

May 14, 2026

Dhanbad News: अस्पतालों में अब नहीं कटेगी बिजली, DC आदित्य रंजन ने दिए निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

Supreme Court से बेल मिलते ही बढ़ीं Alamgir Alam की मुश्किलें! जेल से बाहर आने के लिए माननी होंगी ये कड़ी शर्तें

Dhanbad News: धनबाद का नया स्वरूप: बेलगड़िया टाउनशिप में रोजगार की नई राह, मंत्री ने भरी हुंकार

Share Market Update: सेंसेक्स की लंबी छलांग 74,700 के पार निकला बाजार, क्या अब रिकॉर्ड तोड़ तेजी की तैयारी है?

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-बारिश का तांडव, 14 मई को ‘ऑरेंज अलर्ट’; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra