Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के महासमर में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र कुमार यादव के पक्ष में पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की ओर से बिहार चुनाव की ऑब्जर्वर नियुक्त की गई मंत्री ने आदिवासी बहुल इलाकों में जाकर मतदाताओं से कांग्रेस और महागठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की।
शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि “बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। 20 साल से एक ही सरकार राज्य की बागडोर संभाल रही है, लेकिन न गांवों का विकास हुआ, न युवाओं को रोजगार मिला।” उन्होंने आरोप लगाया कि “वास्तव में बिहार की सरकार नीतीश कुमार नहीं, बल्कि गुजरात के दो नेता चला रहे हैं।”
मंत्री ने झारखंड की गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ, 200 यूनिट तक फ्री बिजली, और महिलाओं के लिए प्रति माह ₹2500 सम्मान राशि योजना लागू की गई है। उन्होंने कहा कि “बिहार में गठबंधन की सरकार बनने पर ऐसी योजनाएं लागू होंगी जो आम जनता के जीवन को आसान बनाएंगी।”
मंत्री ने मतदाताओं से अपील की कि यह चुनाव किसी दल या उम्मीदवार का नहीं, बल्कि जनता के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने चेतावनी दी कि NDA गठबंधन सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, चाहे वह वोट खरीदना हो या वोट चोरी। उन्होंने कहा कि “अगर जनता जागरूक नहीं हुई तो आने वाले समय में उनके अधिकार और योजनाएं भी छिन सकती हैं।”
बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पूर्णिया में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार किया। कहा— “अब बिहार को चाहिए बदलाव, 20 साल की सरकार से मुक्ति।”

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








