Jharkhand municipal elections: झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। बता दें, राज्य के 48 निकायों में 23 फरवरी, 2026 को वोट डाले जाएंगे और 27 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह चुनाव, विधानसभा के वोटर लिस्ट से ही किया जाएगा। जिसका मतलब है 1 अक्टूबर 2024 से पहले जुड़े वोटर ही वोट डाल पाएंगे।
मालूम हो कि, आप वोट भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पहचान पत्र (EPIC) के माध्यम से कर पाएंगे। बता दें, आगर आपके पास वोटर ID नहीं है तो, घबराने की जरुरत नहीं है। Jharkhand municipal elections में आप मतदाता पहचान पत्र के जगह 12 प्रकार के पहचान पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया मतदाता पहचान पत्र (EPIC)
2. निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटोयुक्त मतदाता पर्ची
3. Passport
4. Driving License
5. राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कम्पनी द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
6. बैंक / डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पास-बुक
7. आयकर पहचान पत्र (PAN Card)
8. Aadhar Card
9. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)
10. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत जारी फोटोयुक्त जॉब कार्ड
11. फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना / स्मार्ट कार्ड
12. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज













