Jharkhand में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। राज्य के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। इसके साथ ही सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों पर रोक लग गई है। प्रत्याशी अब केवल डोर-टू-डोर संपर्क कर सकेंगे।
कड़ी सुरक्षा और फ्लैग मार्च
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई है। रांची समेत कई शहरों में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला निर्वाचन अधिकारियों को हर दो घंटे पर राज्य निर्वाचन आयोग को स्थिति रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।
Read More: गिरिडीह में Babulal Marandi पर FIR दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
6,288 प्रत्याशी मैदान में
राज्य के 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में कुल 6,288 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
- मेयर/अध्यक्ष पद: 560 उम्मीदवार
- वार्ड पार्षद पद: 5,728 उम्मीदवार
16 निकायों के 38 वार्डों में पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
बैलेट पेपर से मतदान, NOTA विकल्प नहीं
इस बार मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा। मतदाताओं को NOTA का विकल्प नहीं मिलेगा। मतदान वाले दिन संबंधित क्षेत्रों में ड्राई डे लागू रहेगा और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
पहली बार लागू आरक्षण व्यवस्था
नगर निकाय चुनाव में पहली बार एससी, एसटी, महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू किया गया है। इसे स्थानीय शहरी शासन में समावेशी प्रतिनिधित्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
23 फरवरी को होने वाला मतदान राज्य की शहरी राजनीति की दिशा तय करेगा। प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








