Jharkhand News: राजधानी रांची में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा समूह के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान एन. चंद्रशेखरन चेयरमैन, Tata Sons और T. V. Narendran सीईओ सह मैनेजिंग डायरेक्टर, Tata Steel मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित किया।
Jharkhand News: आने वाले समय में और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा टाटा-सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि टाटा समूह ने झारखंड से अपने औद्योगिक सफर की शुरुआत की और आज वह देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि समूह द्वारा कई संस्थानों का सफल संचालन किया जा रहा है और यह सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि टाटा समूह आने वाले समय में और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी, लेकिन राज्य के विकास से जुड़े अहम विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
वहीं, टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि आज की बैठक बेहद सार्थक रही। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि टाटा समूह झारखंड, विशेषकर रांची में क्षेत्र के विस्तार की योजना बना रहा है और राज्य में कई नए होटल खोलने की तैयारी है।
Jharkhand News: निवेश से औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि टाटा स्टील झारखंड में करीब 11 हजार करोड़ रुपये के नए निवेश की योजना बना रही है। इस निवेश से औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) की प्रक्रिया और तेज होगी। इसके साथ ही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत भी कई नई पहलें की जाएंगी।
चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा क्षेत्र में भी टाटा समूह से सहयोग की अपेक्षा जताई। इस पर फिलहाल मंथन जारी है और आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में ठोस पहल देखने को मिल सकती है, जिससे झारखंड के समग्र विकास को बल मिलेगा।
बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








