Jharkhand News: रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक चलती हुई ट्रक में अचानक आग भड़क गई। आग इतनी ज्यादा भड़ गई कि ट्रेलर चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग के कारण सड़क पर लंबी जाम लग गई।
Jharkhand News: कंटेनर के अचानक ब्रेक फेल होने के कारण हुई घटना
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे एक कंटेनर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के तुरंत बाद वाहन में अचानक आग लग गई और ड्राइवर केबिन में ही फंस गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
Jharkhand News: आग के कारण तीन किलोमीटर लंबा जाम
दूसरी ओर, ट्रेलर चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद घाटी में अफरा-तफरी मच गई और करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चूटूपालू घाटी के तीखे मोड़ और ढलान अक्सर दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा उपायों में अब तक ठोस बदलाव नहीं दिखा है।












