Sunday, April 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: झारखंड के इस जिले में एक साथ थाने के सभी पुलिसकर्मी निलंबित, आखिर हुआ क्या-जाने पूरा मामला

April 12, 2026
in झारखंड, क्राइम
A A
Jharkhand News: झारखंड के इस जिले में एक साथ थाने के सभी पुलिसकर्मी निलंबित, आखिर हुआ क्या-जाने पूरी वजह

Jharkhand News: झारखंड के इस जिले में एक साथ थाने के सभी पुलिसकर्मी निलंबित, आखिर हुआ क्या-जाने पूरी वजह

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: बोकारो जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। पिंड्राजोरा थाना में लापरवाही और संदिग्ध भूमिका के आरोप में एक साथ पूरे थाने के पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Jharkhand News: एक साथ 28 पुलिसकर्मी निलंबित

बोकारो एसपी द्वारा जारी आदेश में 10 सब इंस्पेक्टर, 5 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, 2 हवलदार और 11 सिपाहियों को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार देर रात की गई, जिसे राज्य में एक अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है।

Read More- Big Breaking : नहीं रही सुरों की मल्लिका आशा भोंसले, 92 साल की उम्र में निधन

Related Post

Dhanbad News: सीमेंट फैक्ट्री में मौत पर बवाल, मुआवजे को लेकर फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन

Dhanbad News: सीमेंट फैक्ट्री में मौत पर बवाल, मुआवजे को लेकर फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन

April 12, 2026
Crime News: Sensation due to death of innocent in Kanke

 Crime News: कांके में मासूम की मौत से सनसनी, घरेलू काम के नाम पर टॉर्चर! हत्या का आरोप

April 12, 2026
Ranchi Breaking: तमाड़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, उत्पाद सिपाही परीक्षा देने आए 160 छात्र हिरासत में-जाने वजह

Ranchi Breaking: तमाड़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, उत्पाद सिपाही परीक्षा देने आए 160 छात्र हिरासत में-जाने वजह

April 12, 2026
Major Change in Jharkhand's Weather on April 12; Meteorological Department Issues Alert

Jharkhand Weather Update: 12 अप्रैल को झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

April 12, 2026

बताते चलें कि पूरा मामला 24 जुलाई 2025 का है, जब पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय पुष्पा महतो के लापता होने की शिकायत उसकी मां रेखा देवी ने दर्ज कराई थी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि करीब 9 महीने तक पुलिस इस मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं कर सकी। इससे नाराज परिजनों ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Jharkhand News: प्रेमी ही निकला हत्यारा

हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई और डीजीपी से लेकर जिले के एसपी तक को अदालत में पेश होना पड़ा। कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस हरकत में आई और एक ही दिन में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जांच के दौरान लापता युवती का कंकाल बरामद किया गया और आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप

एसआईटी की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मी जांच में लापरवाही बरत रहे थे और पीड़ित पक्ष को कमजोर करते हुए आरोपी को फायदा पहुंचा रहे थे। इतना ही नहीं, केस को प्रभावित करने के लिए आरोपी से पैसे लेने और उसके साथ पार्टी करने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। इससे केस की गोपनीयता भी भंग हुई और पुलिस की छवि को गहरा धक्का पहुंचा।

Read More- Ranchi Breaking: तमाड़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, उत्पाद सिपाही परीक्षा देने आए 160 छात्र हिरासत में-जाने वजह 

तकनीकी जांच में मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और पूछताछ से पता चला कि पुष्पा महतो पिछले तीन वर्षों से आरोपी दिनेश के संपर्क में थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

Jharkhand News: शादी का दबाव बना रही थी युवती 

आरोपी ने बताया कि युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। 21 जुलाई 2025 को वह पुष्पा को चास कॉलेज के पीछे सुनसान इलाके में ले गया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया।

Read More- Breaking News: रांची में ‘अग्निवीर’ भर्ती फर्जीवाड़े का भंडाफोड़-मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर शातिर ठग गिरफ्तार 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू, कपड़े, बाल और शरीर के 19 हड्डियों के टुकड़े बरामद किए हैं। साथ ही आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Posts

Dhanbad News: सीमेंट फैक्ट्री में मौत पर बवाल, मुआवजे को लेकर फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन
झारखंड

Dhanbad News: सीमेंट फैक्ट्री में मौत पर बवाल, मुआवजे को लेकर फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन

April 12, 2026
Crime News: Sensation due to death of innocent in Kanke
रांची

 Crime News: कांके में मासूम की मौत से सनसनी, घरेलू काम के नाम पर टॉर्चर! हत्या का आरोप

April 12, 2026
Ranchi Breaking: तमाड़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, उत्पाद सिपाही परीक्षा देने आए 160 छात्र हिरासत में-जाने वजह
रांची

Ranchi Breaking: तमाड़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, उत्पाद सिपाही परीक्षा देने आए 160 छात्र हिरासत में-जाने वजह

April 12, 2026
Next Post
आशा भोसले निधन 2026 — 92 वर्ष की आयु में भारत की महान पार्श्वगायिका का मुंबई में निधन

92 साल में 12,000 गाने, 2 शादियाँ, 1 टूटा दिल  आशा भोसले की पूरी जीवन कहानी

US Iran talks: परमाणु हथियार और होर्मुज स्ट्रेट पर फंसा पेंच-21 घंटे की बैठक के बाद भी बेनतीजा

US Iran talks: परमाणु हथियार और होर्मुज स्ट्रेट पर फंसा पेंच-21 घंटे की बैठक के बाद भी बेनतीजा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

US Iran talks: परमाणु हथियार और होर्मुज स्ट्रेट पर फंसा पेंच-21 घंटे की बैठक के बाद भी बेनतीजा

US Iran talks: परमाणु हथियार और होर्मुज स्ट्रेट पर फंसा पेंच-21 घंटे की बैठक के बाद भी बेनतीजा

April 12, 2026

92 साल में 12,000 गाने, 2 शादियाँ, 1 टूटा दिल  आशा भोसले की पूरी जीवन कहानी

Jharkhand News: झारखंड के इस जिले में एक साथ थाने के सभी पुलिसकर्मी निलंबित, आखिर हुआ क्या-जाने पूरा मामला

Big Breaking : नहीं रही सुरों की मल्लिका आशा भोंसले, 92 साल की उम्र में निधन

Dhanbad News: सीमेंट फैक्ट्री में मौत पर बवाल, मुआवजे को लेकर फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन

 Crime News: कांके में मासूम की मौत से सनसनी, घरेलू काम के नाम पर टॉर्चर! हत्या का आरोप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra