Jharkhand News: बोकारो में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई एक युवती को न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुद को बैंककर्मी बताकर भरोसा जीतने वाले एक जालसाज को बोकारो पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बनाकर शादी का झांसा दिया और पीड़िता से सोने के गहने हासिल कर फरार हो गया था।
Jharkhand News: पुलिस ने दुकान संचालक को भी हिरासत में लिया
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि ठगी के गहनों को एक ज्वेलरी दुकान में गलाकर सिक्के बनवाए गए थे। इस मामले में दुकान संचालक को भी हिरासत में लिया गया है।
Read More-Jharkhand News: दहशत में भुरकुंडा, ‘वेडिंग शॉपिंग’ के नाम पर ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की डकैती
पुलिस ने आरोपी के पास से नकद रुपये, सोना और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और सतर्क रहें।












