Jharkhand News : खूंटी जिले में कर्रा थाना क्षेत्र के डुमरगढ़ी जंगल से 1 जून को मिले अधजले शव मामले की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है।
जांच के दौरान तीन दिन बाद यह स्पष्ट हुआ कि शव पंडरा निवासी 23 वर्षीय अमरदीप गोप का था।पुलिस के अनुसार उसकी हत्या उसी के रिश्तेदार अर्जुन कच्छप उर्फ प्रेम कच्छप उर्फ बम्बइया ने की थी, जो पहले भी पीएलएफआई से जुड़े कई मामलों में जेल जा चुका है और कई थानों में वांछित रहा है।
Read More-Jharkhand News : रामगढ़ में टुकड़ों में युवक का शव मिलने से मची हड़कंप, प्रेम-प्रसंग में…
Jharkhand News : पहले शराब पिलाई फिर गला रेत कर दी हत्या
पुलिस की जांच में सामने आया कि अमरदीप की बहन कुछ दिनों के लिए अपनी दीदी के घर आई हुई थी। इसी दौरान आरोपी बम्बइया और अमरदीप की बहन के बीच नजदीकियां बढ़ने पर दोनों में विवाद हुआ। इसी रंजिश में बम्बइया ने अमरदीप को शराब पीने के बहाने बुलाया। नशे में चूर होने के बाद उसने पहले गला रेत दिया, फिर चेहरे को पत्थर से कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश की। इसके बाद शव पर कपड़ा डालकर आग भी लगा दी।
Read More-Jharkhand News : झारखंड सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, इतने करोड़ की मिलेगी प्रोत्साहन राशि
एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में पुलिस ने बम्बइया को उसके डुमरगढ़ी स्थित घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से अपाची बाइक, चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड और मृतक का एटीएम कार्ड बरामद हुआ। टीम में इंस्पेक्टर अशोक सिंह, थाना प्रभारी मनीष कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।













