Monday, May 25, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: सीता सोरेन समेत 9 पर चोरी, रंगदारी, मारपीट और अपहरण का मुकदमा दर्ज

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और पूर्व विधायक सीता सोरेन समेत 9 लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

June 10, 2025
in Breaking News, झारखंड
A A
Jharkhand News: Case of theft, extortion, assault and kidnapping registered against 9 including Sita Soren

Jharkhand News: Case of theft, extortion, assault and kidnapping registered against 9 including Sita Soren

Share on FacebookShare on Twitter

DhanbadNews: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और पूर्व विधायक सीता सोरेन समेत 9 लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला धनबाद की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) आरती माला की अदालत में दायर किया गया, जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता देवाशीष मनोरंजन घोष, जो खुद को सीता सोरेन का पूर्व निजी सचिव बताते हैं, ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला दर्ज कराया है। आरोपियों में सीता सोरेन के अलावा सुनील चौधरी उर्फ सुनील पासी, गंगा सागर सिंह उर्फ डब्बू सिंह, विवेक सिंह, खुशबू सिंह, रिंकू शाहदेव उर्फ मृत्युंजय, राहुल नोनिया, रौनक गुप्ता और भोलू सिंह शामिल हैं।

क्या हैं आरोप?

देवाशीष ने अदालत में दायर अपने बयान में बताया कि 6 मार्च 2025 को उन्हें सीता सोरेन के साथ कतरास के एक शादी समारोह में जाने को कहा गया था। समारोह के बाद वे सोनोटोल होटल में ठहरे। रात करीब 11:30 बजे कथित रूप से सभी आरोपियों ने उन्हें होटल से जबरन उठाकर मारपीट की, खाली कागज पर हस्ताक्षर कराए और उनके एटीएम कार्ड से करीब ₹4 लाख रुपये की निकासी कर ली।

इसके साथ ही आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने एक देसी कट्टा जबरन देवाशीष को पकड़ाकर झूठे आरोप में फंसा दिया। सीता सोरेन ने कथित रूप से अपनी राजनीतिक पहुंच का दुरुपयोग करते हुए देवाशीष के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत सरायढेला थाना में मुकदमा दर्ज कराया, जिससे उन्हें जेल जाना पड़ा।

देवाशीष का यह भी कहना है कि आरोपियों ने उनकी गाड़ी, जमीन के कागजात और अन्य निजी सामान भी जब्त कर लिया, जो अब तक नहीं लौटाया गया। जेल से छूटने के बाद उन्होंने 27 मई को सरायढेला थाना में इसकी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कानूनी कार्रवाई शुरू, मामले की जांच पर नजर

देवाशीष की ओर से अधिवक्ता के.के. तिवारी ने अदालत में पूरी दलीलें पेश कीं, जिसके बाद CJM ने मामला सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। अब यह देखना अहम होगा कि न्यायपालिका इस गंभीर आरोपों से भरे मामले पर क्या रुख अपनाती है।

Related Posts

ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
ranchi
झारखंड

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

May 25, 2026
Lohardaga
झारखंड

Lohardaga:देवनद-दामोदर महोत्सव में गूंजा नदी संरक्षण का संदेश, चूल्हापानी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

May 25, 2026
Next Post
बिहार में Real Estate में निवेश करना हुआ आसान

बिहार में Real Estate में निवेश करना हुआ आसान, जानिए क्या है यह बदलाव

Nalanda Laheri thana

Nalanda में 10 साल के बच्चे ने किया फिरौती भरा मेसेज, पूरा मामला जानते ही हो जायेंगे हैरान

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

ranchi

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

Lohardaga:देवनद-दामोदर महोत्सव में गूंजा नदी संरक्षण का संदेश, चूल्हापानी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

अधिकारी दिमाग से ही नहीं, दिल से भी सोचें-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा संदेश

सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, राजस्व और GST बढ़ाने को लेकर दिए सख्त निर्देश

जामताड़ा में तेज रफ्तार का कहर-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra