Jharkhand News: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपती का शव उनके ही घर से मिली। मृतकों की पहचान वकील राम और उनकी पत्नी झुनिया देवी के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय शिक्षक रामविलास दास के माता-पिता बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह देर तक घर से कोई गतिविधि नहीं दिखने पर पड़ोसियों को शक हुआ। ग्रामीण जब भीतर पहुंचे तो दोनों को खून से लथपथ हालत में पाया। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Jharkhand News: मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि अब तक हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू पर जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।











