Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित प्रतिष्ठित HCGCON 2.0 – “Shaping Tomorrow’s Cancer Care” कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए बड़ी सौगातें दीं। देश-विदेश के दिग्गज डॉक्टरों और ऑन्कोलॉजिस्टों को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने स्पष्ट किया कि अब झारखंड में कैंसर भय का कारण नहीं, बल्कि जीत का प्रतीक बनेगा।
Read More- Big Breaking : झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! ये निकला मास्टरमाइंड
Jharkhand News: अब 5 नहीं, 15 लाख तक की मिलेगी सहायता
मंत्री डॉ. अंसारी ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए बताया कि कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹15 लाख कर दिया गया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में इस राशि को और भी बढ़ाया जा सकता है ताकि कोई भी गरीब इलाज के अभाव में दम न तोड़े।
Jharkhand News: हर जिले में कैंसर स्क्रीनिंग और PET-CT स्कैन
राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में उन्होंने घोषणा की कि राज्य के हर सदर अस्पताल में PET-CT स्कैन मशीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही, महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए मुफ्त HPV वैक्सीनेशन और पूरे राज्य में बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
Read More- Big Breaking : नहीं रही सुरों की मल्लिका आशा भोंसले, 92 साल की उम्र में निधन
Jharkhand News: झारखंड को नंबर वन बनाना है
स्वयं एक डॉक्टर होने के नाते, डॉ. इरफान अंसारी ने जमीनी चुनौतियों को समझते हुए विशेषज्ञों से अपील की कि वे आधुनिक तकनीक लेकर झारखंड आएं। सरकार उन्हें जमीन और हर संभव सुविधा मुहैया कराएगी। उनके नेतृत्व में झारखंड स्वास्थ्य सेवाओं में आज देश में तीसरे स्थान पर है, जिसे वे जल्द ही नंबर वन बनाने का लक्ष्य रखते हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








