Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में सक्रिय एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो शहर के बड़े कारोबारियों को निशाना बनाता था। पुलिस ने ‘बंटी-बबली’ की तर्ज पर काम करने वाले पति-पत्नी-शिवाजी पाटिल उर्फ अमित महतो और एंजेला कुजूर को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More-Big Breaking : गोलीबारी से दहला ऑस्ट्रेलिया: बोंडी बीच पर अंधाधुन फायरिंग में 8 की मौत
यह शातिर दंपती कम ब्याज और प्रोसेसिंग फीस पर बड़े लोन दिलाने का झूठा वादा करके मोटी रकम ऐंठता था। रामगढ़ के व्यवसायी सरोजकांत झा की शिकायत पर यह मामला सामने आया। दंपती ने झांसे में लेकर सरोजकांत झा से 74 लाख रुपये की ठगी की थी। जब व्यवसायी को लोन नहीं मिला, तो उन्होंने फर्जी तरीके से एक ऐसी ज़मीन का एग्रीमेंट करवा दिया, जो उनकी थी ही नहीं।
Jharkhand News: अब तक लाखों की ठगी कर चुके हैं दंपति
कांके थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि यह दंपती केवल रांची तक ही सीमित नहीं था। ये ओडिशा पुलिस के लिए भी वांटेड थे, जहाँ इन्होंने एक व्यवसायी को झांसे में लेकर 42 लाख रुपये की ठगी की थी।
Read More-Jharkhand News: जीजा शाली की शातिर साजिश का पर्दाफाश, महिला समेत 5 गिरफ्तार-जाने क्या है पूरा मामला
ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ने कई कारोबारियों को चूना लगाया है। पुलिस ने ओडिशा पुलिस को भी इनकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में दंपती को अब जेल भेज दिया गया है।












