Jharkhand News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार शाम खेलने निकला पांच वर्षीय मासूम शिवम कैवर्तो देर रात एक कुएं से मृत अवस्था में बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More- Big Breaking : खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक
Jharkhand News: शाम को दोस्तों के साथ घूमने निकला था शिवम
मिली जानकारी के मुताबिक छोटा गोविंदपुर के बजरंगनगर में रहने वाला पांच वर्षीय शिवम कैवर्तो रोज़ की तरह शाम को दोस्तों के साथ खेलने निकला था। किसी को क्या पता था कि यही उसकी आख़िरी शाम होगी।
Read More- Big Breaking : लोअर वर्धमान कंपाउंड में व्यक्ति की हत्या से सनसनी, उग्र ग्रामीणों ने कर दिया…
शाम ढलने के साथ ही उसके बाकी दोस्त घर लौट आए, लेकिन शिवम नहीं लौटा। समय बीतता गया और घर में बेचैनी बढ़ती चली गई। परिजनो ने अपने स्तर से पहले खुद से बच्चे को ढूंढने की कोशिश की। इलाके की हर गली, हर कोना छान मारा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला। अंत में परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Jharkhand News: कुंए में तैरता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
खोजबीन के दौरान पंचायत भवन के पास स्थित एक पुराने कुएं के पास शिवम की चप्पल मिली। लोगों ने जब कुंए के अंदर झांक कर देखा तो शिवम का शव पानी में तैर रहा था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला।
Read More- Cigarette price hike: सिगरेट का सेवन करने वालों के लिए बुरी खबर, अब इतना चुकाना पड़ेगा टैक्स
शव देखते ही परिजनों की चीख पुकार निकल पड़ी। स्थानीय लोगों की आंखे भी नम हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








