Jharkhand News: झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों के हित में बड़ा और राहतभरा निर्णय लिया है। गौरतलब है कि कल ही राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए थे कि बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और स्कूलों में पढ़ाई के समय में आवश्यक बदलाव कर उन्हें राहत पहुंचाई जाए।
Read More- Google की सबसे बड़ी सफाई, 17 लाख से अधिक एडवरटाइजर अकाउंट्स सस्पेंड-जानिए वजह
Jharkhand News: सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी कक्षा
मंत्री के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लिए नया समय निर्धारित कर दिया है। इस निर्णय के तहत अब छोटे बच्चों (केजी से कक्षा 8 तक) की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी।
Read More- Jharkhand News: चाईबासा सदर अस्पताल में मासूमों को चढ़ाया HIV संक्रमित खून, आरोपी सलाखों के पीछे
यह निर्णय 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। साथ ही शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे शेष समय में गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें।
Jharkhand News: सतर्क रहने एवं आवश्यक कदम उठाने का निर्देश
डॉ. इरफान अंसारी ने पहले ही स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सभी अधिकारियों को सतर्क रहने एवं आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था, ताकि गर्मी के दुष्प्रभाव से आमजन, विशेषकर बच्चे, सुरक्षित रह सकें।
Read More- Koderma News: कोडरमा में हाथियों का तांडव-युवक को पटककर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत
सरकार के इस त्वरित और संवेदनशील निर्णय से पूरे राज्य में अभिभावकों के बीच खुशी की लहर है। लोगों ने इसे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सरकार की गंभीरता और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया है। अभिभावकों एवं आम नागरिकों ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम निश्चित रूप से बच्चों को गर्मी से राहत देने में कारगर साबित होगा।












